Articles by "राष्ट्रीय"
Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद अब मैसेजिंग एप वॉट्सएप जल्द ही नया फीचर ला रहा है। बताया जा रहा है कि Whatsapp ने नए फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। वॉट्सएप ने शुक्रवार को अपने ब्लाग में बताया कि इस फीचर के आने पर कोई भी मैसेज सिर्फ 5 लोगों या ग्रुप्स में ही भेजा जा सकेगा। 

फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

      खबरों के मुताबिक मैसेजिंग एप से फॉरवर्ड बटन को हटाने की भी तैयारी चल रही है। बता दें कि फिलहाल Whatsapp अपने यूजर्स को अनलिमिटेड मैसेज फॉरवर्ड करने की सुविधा दे रही है लेकिन सरकार के दबाव के बाद कंपनी इसमें बदलाव लाने की तैयारी में है। नया फीचर अपडेट होने पर कोई भी मैसेज, फोटो या वीडियो को एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स या चैट ग्रुप्स में ही फॉरवर्ड कर सकेंगे। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके
जानिए क्या है बदलाव की वजह :   दरअसल, 3 जुलाई को आईटी मंत्रालय ने वॉट्सएप को चेतावनी देते हुए अफवाहों और फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। सरकार ने कहा कि 'लॉ एंड ऑर्डर मशीनरी अपना काम कर रही है, पर वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने के लिए हो रहा है जो चिंताजनक है। इसके बाद कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन देकर यूजर्स को अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी। 
Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

      मीडिया रिपोट्स की मानें तो वॉट्सऐप अपने फेक न्यूज वेरिफिकेशन टूल Verificado को इस साल के आखिर में एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों तक शुरू कर सकता है। इसके बाद इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वोटिंग पर फेक न्यूज का असर न पड़े। बता दें कि इस टूल का इस्तेमाल जून में मैक्सिको में हुए आम चुनाव में किया गया था। 

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच शुक्रवार को एक अजब वाक्या पेश आया। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने भाषण के बाद अचानक पीएम नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। फिर उन्होंने राहुल को पीठ थपथपाकर बधाई दी।
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

       अविश्वास प्रस्ताव के तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल के इस कदम से पीएम मोदी भी पहले सकपका से गए। पीएम से गले मिलकर राहुल जब वापस जाने लगे तो मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे और अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए। 

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए
      इस घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा, 'राहुल का संसद में पीएम मोदी को इस तरह से गले लगाना सही नहीं है। वो इस वक्त देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं गले लगाने के खिलाफ नहीं हूं। पर पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख मारना, सदन की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है।' इस पर सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकी ली गई।

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। झारखंड के पाकुड़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई कर दी। स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मारपीट के दौरान 'अग्निवेश गो बैक' के नारे लगा रहे थे। 

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई की, खोली पगड़ी, कपड़े भी फाड़े ... 'अग्निवेश गो बैक' के लगे नारे

यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान

      अग्निवेश के विरोध प्रदर्शन और काला झंडा दिखाने से शुरू हुआ मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जूतम पैजार तक पहुंच गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने अग्निवेश को धकेल कर नीचे गिरा दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए गए, पगड़ी भी खोल दी गई। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ अग्निवेश भारत छोड़ो, अग्निवेश पाकुड़ में नहीं रहना होगा जैसे नारे लगाए। 

यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

       बता दें कि स्वामी अग्निवेश मंगलवार को पहाड़िया समुदाय के महा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने गोमांस पर बयान दिया था कि 'गोमांस खाना चाहिए।' इससे आक्रोशित भाजयुमो व अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के होटल से बाहर निकलते ही उनपर हमला कर दिया। इससे पहले उन्हें विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए गए थे। 


Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों का खौफनाक चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। माओवादियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली से एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को छत्तीसगढ की सीमा पर कांकेर के जंगलों में फेंक दिया। सोमवार को जंगल में अज्ञात युवक का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। 

नक्सली करतूत : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका !

Read More :  दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ... 

       फिलहाल इस वारदात को मुखबिरी के शक से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि मुखबिरी के संदेह में ही नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या की गई है। क्षेत्र की संवेदनशीलता के चलते पुलिस मौके तक पहुंचने में सावधानी बरत रही है। दरअसल, कई बार ऐसी वारदात कर नक्सली, पुलिस को एंबुश में फंसाने की साजिश भी रचते हैं। लिहाजा पुलिस एहतियात बरत रही है।  

Read More :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! 

      मृतक की शिनाख्त रमन टोला निवासी चंद्रादल्लु कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसे नक्सलियों ने गांव से ही अगवा कर लिया था। नक्सलियों ने युवक की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से मौत के घात उतारा है। बता दें कि महाराष्ट्र की गढ़चिरोली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। वहां पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़िए :  Breaking News : कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी 


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार की दोपहर चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग के दौरान चार्जर में ब्लास्ट होने से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मुसाफिरों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और आग पर काबू पाया गया। 

चलती ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट... शॉर्ट सर्किट से चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Read More :  सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर समेत मारे गए दो माओवादी... IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान जख्मी

        यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के मुताबिक एमपी के बैतूल के पास बरसाली-मलकापुर रोड स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। बताया गया है कि चैन्नई जयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 10 में बर्थ नंबर 47 पर यात्रा कर रहा एक यात्री अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान बारिश होने से पानी की बौछार पड़ने से चार्जिग पांइट में शॉर्ट सर्किट हो गया।  

Read More :  गर्ल्स स्कूल की मनमानी : फीस नहीं देने पर 50 बच्चियों को बनाया बंधक, 5 घंटे तक तहखाने में रखा, स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज

      चलती ट्रेन में मोबाइल चार्जर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। अचानक हुए हादसे से यात्री भी सकते में आ गए और चैन खींचकर ट्रेन रोका गया। कुछ यात्रियों ने ट्रेन स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के समय ट्रेन बैतूल से कुछ दूरी पर जंगल में थी। यहां करीब 15 मिनट तक रूकने के बाद ट्रेन रवाना हुई। घटना में जनहानि की खबर नहीं है। 

Read More :  जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी, एक दिन पहले यहीं मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कश्मीर में चल रहे अशांति के माहौल के बीच एक बुरी खबर आई है। यहां हैंड ग्रेनेड से खेलते वक्त ब्लास्ट होने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य बच्चे जख्मी हो गए हैं। बता दें कि इसी इलाके में एक दिन पहले एनकाउंटर हुआ था, जिसमें सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। 

 जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक बच्चे की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी
🔼  सांकेतिक तस्वीर

Read More :  सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर समेत मारे गए दो माओवादी... IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान जख्मी

      घटना शोपियां के मेमनदर गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुए एनकाउंटर के बाद यह ग्रेनेड उसी इलाके में छूट गया था। बाद में बच्चों ने इसे उठा लिए और इससे खेल रहे थे। इसी बीच ग्रेनेड फट गया। हादसे में 11 साल के सलिक खुर्शीद की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं चार घायल बच्चों को शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़िए :  सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला... IED ब्‍लास्‍ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा

      आपको बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ वह साउथ कश्मीर का सबसे ज्यादा आतंकवाद से प्रभावित इलाका है। मंगलवार को इसी इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते हुए सौ से ज्यादा घायल हो गए थे। हादसे में घायल सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 

Read More :  गर्ल्स स्कूल की मनमानी : फीस नहीं देने पर 50 बच्चियों को बनाया बंधक, 5 घंटे तक तहखाने में रखा, स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश की राजधानी दिल्ली से शर्मनाक खबर है। यहां एक गर्ल्स स्कूल की मनमानी सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने 50 छात्राओं को इसलिए बेसमेंट में बंद कर दिया, क्योंकि उनके पालकों ने स्कूल फीस जमा नहीं की थी। स्कूली बच्चियों को तहखाने में तकरीबन 5 घंटे तक भूखे-प्यासे बंद रखा गया। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और पैरेन्ट्स की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

गर्ल्स स्कूल की मनमानी : फीस नहीं देने पर 50 बच्चियों को बनाया बंधक, 5 घंटे तक तहखाने में रखा, स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज
      मामला दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में संचालित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल का है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चियों को सुबह से ही स्कूल के बेसमेंट में रखा गया था। छुट्टी के वक्त जब छात्राएं बाहर नहीं निकलीं उन्हें मामले की जानकारी मिली। पैरेंट्स की मानें तो इन बच्चियों को पांच घंटों तक कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया।

Read More :  ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी... 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

       मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कहा जा रहा है कि स्कूल द्वारा यह मनमानी फीस को लेकर की गई है। जबकि कई पैरेंट्स का कहना है कि उन्होंने फीस जमा कर दी है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन इससे इंकार कर रहा है।  

यह भी पढ़िए :  KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' पेड़ के बीच रिश्ते की कड़ी तलाशने हो रही कोशिश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च

     स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के इन आरोपों का खंडन किया है। प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल का बेसमेंट सजा देने का स्थान नहीं है। यह एक एक्टिनिटी रूम है जहां बच्चे खेलते हैं और उन्हें म्यूजिक सिखाया जाता है। यह एक क्लासरूम की तरह ही है। बच्चों को किसी प्रकार की सजा नहीं दी गई है। 

Read More  :   शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने सगी मां को दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी... पढ़िए क्या है पूरा मामला 


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस खबर को पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे... आप सोचने को मजबूर होंगे कि हमारा समाज आखिर किस दिशा में जा रहा है। खबर यूपी के कानपुर से है। यहां के महाराजपुर इलाके के एक गांव में चार साल की मासूम से कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। और इस घिनौनी करतूत के आरोपी हैं 6 से 12 साल के चार बच्चे। 

ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी... 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 10 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !
       यकीनन, यह पढ़कर कई सवाल आपके जेहन में कौंध रहे होंगे। आप हैरान होंगे कि इतनी कम उम्र के बच्चे ऐसा कैसे कर सकते हैं। पर ये हुआ है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो गई है। घटना 30 जून की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने 2 जुलाई को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया।   

Read More  :   शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने सगी मां को दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी... पढ़िए क्या है पूरा मामला 
जानिए, क्या है पूरा मामला..?  महाराजपुर थाना प्रभारी राकेश मौर्य के मुताबिक घटना शनिवार 30 जून की है। बच्ची शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसे बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले जाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। इधर, बच्ची जब घर के आसपास कहीं दिखाई नहीं दी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच एक खाली पड़े प्लॉट में बच्ची बेहोश हालत में पड़ी मिली। बाद में ​होश में आने पर बच्ची ने पिता से पूरी आपबाती बताई। 
यह भी पढ़िए :  पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

        पुलिस ने चारों आपोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाल न्यायालय में पेश किया। इसके बाद इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आरोपियों ने बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपों को कबूल भी कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि इन बच्चों ने मोबाइल या कहीं पर पोर्न क्लिप्स देखी होगी। जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता और पूर्व विधायक नवीन नंदा कोलकाता के एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट के साथ धर-दबोचे गए। यहां एक स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। पुलिस ने जब इस स्पा में छापा मारा तो पूर्व विधायक देह व्यापार करने वाली लड़कियों के साथ मौके पर मौजूद थे। 

स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम...सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''

यह भी पढ़िए :  जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार 

    घटना शनिवार शाम की है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक शहर के पार्कस्ट्रीट इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापामार कार्रवाई में इसका भंडाफोड़ हुआ। यहां से पुलिस ने सैक्स रैकेट में शामिल 18 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन पूर्व विधायक को मौके पर देख पुलिस भी सकते में आ गई।  

यह भी पढ़िए :  इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR

       हालांकि, पूर्व विधायक ने गिरफ्तार किए जाने की बात तो स्वीकारी है, लेकिन इस कार्रवाई को वे साजिश बता रहे हैं। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बाजार में थे तभी अज्ञात चोर उनका बटुआ और मोबाइल चुरा कर फरार हो गया। वह चोर का पीछा करते हुए स्पा में घुस गए, जहां सेक्स रैकेट चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने स्पा में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।    

Read More :  महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

       इधर, बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पूर्व विधायक नवीन नंदा को पार्टी से निलंबित कर दिया। बीजेडी सचिव बिजय नायक के मुताबिक नंदा को कोलकाता में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना के बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया गया है। हालांकि, नंदा ने अपने को निर्दोष बताते इसे साजिश करार दिया लेकिन पार्टी पर उनकी इन दलीलों का कोई असर नहीं हुआ।

loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। अर्जी के साथ साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर घर में अकेली रहती हैं। उनकी जान को खतरा है। इसलिए बिना किसी देरी के आर्म्स लाइसेंस जारी किया जाए। 

 महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       बता दें कि साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था। जांच के बाद उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस की अर्जी एसएसपी कार्यालय भेज दी गई है। मिसेज धोनी ने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। गौरतलब है कि धोनी भी अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। उन्होंने करीब 9 साल पहले पिस्टल खरीदी थी।

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

        साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती हैं। वहीं निजी काम के सिलसिले में अकेले इधर-उधर जाना पड़ता है। इस वजह से जान खतरे में बनी रहती है। बता दें कि धोनी के दलादली स्थित आवास पर हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी सूचना देती हैं। वहीं पुलिस की गश्ती गाड़ी भी उनके आवास का चक्कर लगाती रहती है।

Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। यूपी के शाहजहांपुर से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है। यहां के जिला हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर में जहरखुरानी के शिकार मरीज को शराबी समझकर हॉस्पिटल स्टाफ ने इलाज करने के बजाय अस्प्ताल से बाहर फेंक दिया। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्प्टिल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से किया बाहर

यह भी पढ़िए :  KB Breaking : नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण कार्य को फिर बनाया निशाना

        जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के निवासी 23 साल के रजनीश कुमार सिपाही भर्ती की परीक्षा देने 2 दिन पहले लखनऊ गए थे। एग्जाम के बाद रजनीश बस में बैठकर वापस अपने घर जा रहा था। इस बीच लूटपाट की नीयत से किसी अज्ञात शख्स ने उसे कुछ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       हादसे के बाद मंगलवार की दोपहर कोतवाली से एक होमगार्ड रजनीश को लेकर इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंचा। अर्धबेहोशी की हालत में होने से रजनीश के पैर लड़खड़ा रहे थे। वो बेसुध अवस्था में कुछ बड़बड़ा भी रहा था। ऐसे में हॉस्पिटल के स्टाफ ने उसे शराबी समझ लिया और घसीटते हुए बाहर फेंक दिया। हैरत की बात यह रही कि यह सब देखने के बावजूद उसे लाने वाला होमगार्ड खामोश रहा।

Read More :  तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान 

      इस बात की जानकारी मिलने पर रजनीश का परिवार अस्पताल पहुंचा और फिर मामला तूल पकड़ने के बाद उसका इलाज शुरू हो सका। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। कलेक्टर अमृत त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता ​को देखते हुए सीएमओ को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...


loading...

         न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजेपी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में J & K के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद समर्थन वापसी का फैसला लिया। बीजेपी के इस कदम के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कश्मीर में सियासी संकट : BJP ने PDP सरकार से समर्थन वापसी का किया ऐलान... महबूबा मुफ्ती ने दिया CM पद से इस्तीफा !

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

      समर्थन वापसी के बाद BJP कोटे के सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी ने समर्थन वापसी की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपते हुए राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की मांग की है। इधर, पीडीपी ने शाम चार बजे पार्टी की बैठक बुलाई है। बीजेपी नेताओं से मिलने से पहले अमित शाह ने NSA अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।  

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

         बता दें कि जम्मू कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। फरवरी 2015 में भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन हुआ था। मार्च 2015 में भाजपा के समर्थन से मुफ्ती मोहम्मद सईद J & K के मुख्यमंत्री बने थे। उनके निधन के बाद महबूबा मुफ्ती सीएम बनीं। जबकि डिप्टी सीएम का पद भाजपा के पास था।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

      फैसले के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण हमें ये फैसला लेना पड़ा। हमने गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर के 3 साल के कामकाज, सभी एजेंसियों से राय लेकर ये फैसला किया है। माधव ने कहा कि तीन साल पहले जनादेश के बाद परिस्थितियों के अनुसार ये गठबंधन हुआ था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में गठबंधन में आगे साथ चलना मुश्किल हो गया था। 

loading...

        रायपुर @ खबर बस्तर। नई दिल्ली में रविवार को आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की चतुर्थ बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिं​ह भी शरीक हुए। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने सौ से अधिक योजनाओं को लागू करके नागरिक सशक्तीकरण को नया आयाम दिया है। उनके संकल्प के अनुरूप नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी। 

नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'

Read More :  छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे ! 

      नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। बैठक में केन्द्रीय मंत्री तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। बैठक में सीएम ने राज्य के विशिष्ट विषयों और विशेष समस्याओं को लेकर नीति आयोग द्वारा की गयी पहल की सराहना की। बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए नीति आयोग द्वारा आयोजित बैठक का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि ऐसी पहल से लंबित व अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल निर्णय लेने और उनका तेजी से क्रियान्वयन करने में मदद मिली है।  
             
Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

         डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने विकास के अनेक शिखरों को स्पर्श किया है। राज्य के विकास में अजा, अजजा, महिलाओं, युवाओं आदि सभी वर्गो को भागीदार बनाया गया है। 2022 के नए भारत को लेकर पीएम मोदी ने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं और उसे तेजी से पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छग ने जीएसटी और जैम जैसी केन्द्र सरकार की योजनाओं का पूरी निष्ठा व समर्पण से क्रियान्वयन किया है। 

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'
        डिस्ट्रिक मिनरल फंड (DMF) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच ने स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करना आसान बना दिया। आज डीएमएफ की राशि से बीजापुर और दंतेवाड़ा जैसे उग्रवाद प्रभावित जिलों में अत्याधुनिक शिक्षा, स्वास्थ्य संस्थान, पेयजल, विद्युतीकरण, कृषि विकास और स्वच्छता के कार्य कराया जाना संभव हुआ है। 

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज


loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी शख्स का नाम नदीम खान बताया जा रहा है। लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर नदीम ने लिखा कि वह पीएम को गोली मारने वाला है। विधायक गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। 

भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
       बता दें कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर सुबह साइकिल चलाते हुए अपनी दो तस्वीरें और दो वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा था 'गुड मॉर्निंग'। गुर्जर के इसी पोस्ट पर आरोपी नदीम ने धमकी भरी टिप्पणी करते हुए लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं।' 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक ने शख्स लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज  2


🔼  आरोपी के fb पर किए गए कमेंट्स का स्क्रीन शॉट

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

      इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी अगली टिप्पणी में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' भी लिखा है। उसने अपना मोबाइल नंबर शेयर करते लिखा है कि वह किसी से नहीं डरता। नदीम लिखता है, 'पाकिस्तान जिंदाबाद। जब चाहे मिल लेना, डरता नहीं हूं किसी से। किसी से पूछ भी लेना चाहे। अशोक विहार में रहता हूं।' इधर, भाजपा नेता की शिकायत पर लोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमतौर पर अपनी रैलियों और सभाओं में कांग्रेस पर हमला करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनका अंदाज कुछ बदला सा नजर आया। भिलाई की आमसभा में उन्होंने एक बार भी ना तो कांग्रेस का नाम लिया और ना ही सियासी वार करते दिखे। 

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

Read More :  भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य ! 

       इतना ही नहीं पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार आश्चर्यजनक रूप से गायब रहे। प्रधानमंत्री का ये बदला हुआ अंदाज सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पुरानी सरकार में जिन इलाकों में सड़कें बनाना भी बड़ी चुनौती बन जाती थी, वहां आज सड़कों के साथ ही हवाई अड्डे बन रहे हैं।

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

         काफी दिनों बाद इस बार पीएम के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का नाम लोगों ने सुना। मोदी ने कहा कि अटलजी के विजन को रमन सिंह पूरे परिश्रम के साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। जिस राज्य के निर्माण के पीछे अटलजी का विजन है, आप लोगों की कड़ी तपस्या है। उस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना उनके लिए सुखद अनुभव है।  

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रतिबंधि‍त माओवादी संगठन पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के प्रमुख दिनेश गोप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सही आदमी बताया है। हालांकि, गोप का कहना था कि पीएम मोदी की संगत गलत लोगों से है। वे गलत लोगों से घिरे हुए हैं।

25 लाख का इनामी माओवादी बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा !
      अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में माओवादी नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक मेहनती और उपयुक्त राजनेता हैं। इसके बावजूद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था वैसी ही भ्रष्ट बनी हुई है, जैसे कि कांग्रेस के दौर में थी। सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है, लेकिन आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

पीएम मोदी को माओवादियों से जान के खतरे पर माओवादी नेता गोप ने कहा कि यह एक राजनीतिक स्टंट है। या फिर किसी लोकप्रिय नेता को फंसाने की साजिश हो सकती है। गोप के मुताबिक यह सरकारी अधिकारियों की करामात भी हो सकती है। बता दें कि पीएलएफआई नेता गोप के सिर पर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। वह झारखंड के जंगलों में बीते कई सालों से सक्रिय हैं। 
यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

        इंटरव्यू में पीएलएफआई सुप्रीमो गोप ने कहा, 'मोदी सही नेता हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन उनके आसपास के आदमी ठीक नहीं हैं। यह सिस्टम ही भ्रष्ट है। नेता अमीर होते जा रहे हैं और जनता गरीब। कांग्रेस के जमाने से ही सिस्टम भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और मौजूदा मोदी सरकार में भी यही हाल है।'

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुधवार की सुबह दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Read More :  छेड़खानी से परेशान छात्रा ने SSP आफिस के सामने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल... पुलिस की मौजूदगी में किया ऐसा कि सब रह गए दंग !

भीषण सड़क हादसा : टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में ज्यादातर बस की छत पर बैठे सवारी
       जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही वाल्वो बस इटावा-मैनपुरी हाईवे पर कीरतपुर चौकी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह 6 बजे हुआ। इस हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 11 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  

Read More :  अलग खबर : किसान के खेत से निकले जिस 'सोने' के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच चल रही थी तनातनी.... वह निकला 'नकली' ! 

       प्रत्यक्षदर्शिेयों के मुताबिक बस बेहद तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान डिवाइडर से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिछ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया।  

Read More :  कोरबा में अजीबो-गरीब हादसा : सड़क में खेल रहे थे बच्चे... तभी सड़क के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका और आग में झुलस गए 2 मासूम ! 

      हादसे में घायलों को मैनपुरी जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मैनपुरी एसपी ने अभी तक इस हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बस की छत पर भी करीब 35-40 सवारियां बैठी हुई थीं। मरने वालों में अधिकांश लोग इनमें से ही हैं। 



loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में चल रहे इलाज का उन पर असर हो रहा है। उन्हें यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।

पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल'... एम्स में चल रहे इलाज का पूर्व प्रधानमंत्री पर हो रहा असर, अभी हालत स्थिर

Read More :  अलग खबर : किसान के खेत से निकले जिस 'सोने' के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच चल रही थी तनातनी.... वह निकला 'नकली' ! 

     मंगलवार रात आठ बजे एम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, ''93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है। उन पर इलाज का असर हो रहा है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनपर नजर बनाए हुए है।'' एम्स के डॉक्टरों ने पहले कहा था कि उन्हें इंजेक्शन के जरिए एंटीबायटिक्स दिए जा रहे हैं। इंफेक्शन के नियंत्रण में आने तक उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा।

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !

      बताया जा रहा है कि एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम अटलजी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का सोमवार डायलिसिस हुआ था। अभी भी उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक केन्द्र के आईसीयू में रखा गया है।  
जिंदगी बचाना, जिंदगी देने के बराबर :  बता दें कि अटल बिहारी बाजपेयी 1984 से एक किडनी पर जिंदा हैं। दिल्ली में 2007 में उन्होंने एक किडनी हॉस्पिटल की नींव रखते हुए कहा था कि किसी को भी किडनी देने से घबराना नहीं चाहिए। कई साल पहले मैं अपनी किडनी दे चुका हूं और आपके सामने एकदम स्वस्थ बैठा हूं। पूर्व पीएम का मानना है कि किसी की जिंदगी बचाना, उसे जिंदगी देने के बराबर ही है। 
Read More :  छेड़खानी से परेशान छात्रा ने SSP आफिस के सामने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल... पुलिस की मौजूदगी में किया ऐसा कि सब रह गए दंग !

        सोमवार को जब पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया तो कहा गया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लाया गया है। इस खबर के बाद एम्स में सबसे पहले शाम को राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे। फिर पीएम नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंचे और डॉक्टरों के साथ 50 मिनट रहे।  

       इस दौरान पीएम ने अटलजी की सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य नेताओं के अस्पताल पहुंचने का दौर जारी है।

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। यूपी के मेरठ में एक 17 वर्षीय छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर ऐसा कदम उठाया कि लोग दंग रह गए। इस छात्रा ने SSP ऑफिस के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छात्रा से पेट्रोल की बोतल छीनी और उसे महिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Read More :  पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत ! 

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने SSP आफिस के सामने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल... पुलिस की मौजूदगी में किया ऐसा कि सब रह गए दंग !

यह भी पढ़िए :   विराट कोहली ने कराया अपनी दाढ़ी का इंश्योरेंस..! जानिए, वायरल हो रहे VIDEO को लेकर कोहली ने क्या कहा... 

       बताया जा रहा है कि मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी 12th की छात्रा छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान थी। छात्रा का आरोप है कि गांव का एक युवक कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। चार जून को आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही जबरन दुष्कर्म की कोशिश भी की।  

Read More :  दंतेवाड़ा ट्रेन हादसा : कुपेर में एक साथ उठी चार अर्थियां तो गमगीन हो उठा पूरा गांव... घरों में चूल्हे तक नहीं जले !

       छात्रा के मुताबिक ने उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे अगवा करने की धमकी दे डाली। पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत मुंडाली थाने में की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज छात्रा सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपने उपर पेट्रोल छिड़क लिया।  

Read More :  कोरबा में अजीबो-गरीब हादसा : सड़क में खेल रहे थे बच्चे... तभी सड़क के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका और आग में झुलस गए 2 मासूम ! 

        एसएसपी दफ्तर के बाहर हुए इस घटनाक्रम से पुलिस भी पसोपेश में है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि छात्रा के इस कदम उठाने के पीछे छेड़छाड़ वजह नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। छात्रा का परिवार फर्जी तरीके से युवक को फंसाने की कोशिश कर रहा है।

आपने यह खबर पढ़ी क्या :   थाने पहुंची 2 युवतियों ने शुरू किया ड्रामा तो पुलिस भी रह गई हैरान... फिर इस बात की करने लगीं जिद, जानिए क्या है पूरा मामला... 


loading...