न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को आखिरकार बीजापुर का अपना कार्यक्रम टालना पड़ा।दरअसल, बीजापुर कलेक्टर ने उनके हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर उतारने की अनुमति यह कहते हुए नहीं दी थी कि अभी हेलीपैड़ का निर्माण चल रहा है। शनिवार को बीजापुर का कार्यक्रम रद्द होने पर जोगी सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

Video : अजीत जोगी के हेलीकॉप्टर को बीजापुर हेलीपैड पर उतारने की नहीं मिली अनुमति... आखिरकार कैंसिल करना पड़ा प्रोग्राम, जानिए क्या कहा जोगी ने...

यह भी पढ़िए :   चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !

     इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था जब जोगी ने जिला प्रशासन व रमन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया था कि चाहे जो भी कर ले सरकार वे बीजापुर के हेलीपैड में अपना हेलीकॉप्टर उतार कर ही दम लेंगे। इस मसले पर जूनियर जोगी ने चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर बीजापुर कलेक्टर पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप भी मढ़ दिया था।   
      तमाम दावों के बावजूद आखिरकार जोगी को अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करना ही पड़ गया। बीजापुर का प्रवास ​स्थगित होने के बाद वे शनिवार की दोपहर दंतेवाड़ा पहुंचे और स्थानीय मंगल भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने मांई दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  

Read  More :   अजीत जोगी के अचानक बीमार पड़ने की खबर सोशल मीडिया पर हुई वायरल... फिर जोगी ने खुद Video जारी कर दी ये सफाई ! 

      अपने संबोधन में जोगी ने रमन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम डॉ. रमन सिंह उनके बस्तर दौरे में मिल रही कामयाबी से घबरा गए हैं। इसीलिए इस दौरे को विफल करने का प्रयास शासन-प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बीजापुर कलेक्टर पर सरकार के दवाब में काम करने का आरोप भी लगाया। जोगी ने कहा कि सरकार चुनाव में भी सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग बड़े पैमाने पर कर सकती है। 


जोगी ने और क्या कहा, देखिए वीडियो...  


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: