न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी की लोकप्रियता सूबे में किसी से कम नहीं है। वे जहां भी जाते हैं अपने अंदाज और राजनीतिक सूझबूझ से लोगों को मुरीद बना लेते हैं। यही वजह है कि ब्यूरोक्रेसी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले जोगी सियासत की लंबी पारी खेलने के बाद आज भी बेहद सक्रिय हैं और लोकप्रिय भी।
उनकी इसी सक्रियता और जुझारूपन के कायल कई लोग हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को राजधानी के सागौन बंगले में उस वक्त नजर आया, जब बस्तर से एक नन्हा फैन उनसे मिलने पहुंचा। बीजापुर जिले के मद्देड़ निवासी 8 वर्षीय बालक वंश जब अपने हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए जोगी से मिलने पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए।
Read More : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...
Read More : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...
दरअसल, वंश ने टीवी न्यूज और अखबारों में जोगी को देखकर उनसे मिलने की जिद पकड़ रखी थी। बेटे की इस जिद पर कपड़ा व्यवसायी हेमंत तिवारी ने उसे परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर जोगी से मिलवाने का वादा किया था। इसके बाद पिता पुत्र अजीत जोगी से मिलने बुधवार को रायपुर पहुंचे।
यह भी पढ़िए : खुशखबरी : छत्तीसगढ़ को मिली 3 नई ट्रेनों की सौगात, किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन होगी नियमित, किराया भी होगा कम
अपने नन्हे फैन की इस जिद के बारे में जानकार जोगी ने बच्चे से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की और ऑटोग्राफ भी दिया। जोगी ने चिरपरिचित मुस्कान बिखेरते हुए अपने इस नन्हे समर्थक से पूछा कि तुम मुझे कैसे जानते हो। इस पर वंश ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया कि आप हमारे प्रदेश के पहले सीएम थे और इस बार फिर से आप ही सीएम बनेंगे।
यह भी पढ़िए : बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी मैदान में उतरने भी तैयार !

loading...

Post A Comment: