Articles by "कांग्रेस"
Showing posts with label कांग्रेस. Show all posts

       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के भोपालपटनम ब्लाॅक में लैम्प्सों में पाॅस मशीन में अंगूठे लगाने की अनिवार्यता के चलते हजारों किसानों को वक्त पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। यह परेशानी भोपालपटनम ब्लाॅक में नेटवर्क की समस्या के चलते खड़ी हुई है। इसकी वजह से अभी तक करीब 500 टन सरकारी उर्वरक किसानों को नहीं मिल पाया है जबकि ये जिला विपणन कार्यालय की ओर से लैम्प्सों को उपलब्ध करा दिया गया है। 

भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       ये अजीबोगरीब हालात केवल भोपालपटनम ब्लाॅक में ही नहीं हैं बल्कि जिले के कई इलाकों में है। बताया गया है कि सरकारी उर्वरक वितरण के लिए जिले में 17 लैम्प्स हैं। इनमें बीजापुर, नैमेड़, धनोरा, तोयनार, गंगालूर, भैरमगढ़, कुटरू, नेलसनार, जांगला, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी शामिल हैं।  

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

    नेटवर्क की परेशानी धनोरा, तोयनार, गंगालूर, कुटरू, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी में है। यहां पांइट आॅफ सेल (पाॅस) मशीन काम नहीं करती है। इस वजह से किसानों को लैम्प्सकर्मियों के साथ नेटवर्क वाले स्थान में जाकर अंगूठा लगाना पड़ता है। ऐसे में पटनम के लोगों को बीजापुर तक दौड़ लगानी पड़ती है। खबर है कि राज्य की ओर से केन्द्र को पाॅस मशीन की अनिवार्यता ऐसे इलाकों में लागू ना करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
अभी तक सिर्फ 35 टन ही बंट सका :   भोपालपटनम ब्लाॅक के चार लैम्प्सों में अब तक 35 टन उर्वरक का ही वितरण हो पाया है। ये सब नेटवर्क की समस्या के चलते हुआ है। इसके उलट तीन ब्लाॅकों में 900 टन खाद का वितरण हो गया है। जिला विपणन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर फाॅस्फेट व पोटाष का वितरण किया जा रहा है। 
Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      बता दें कि भोपालपटनम ब्लाॅक के लिए पहले से किए गए भण्डारण के साथ 401 टन उर्वरक था और अभी 455 टन खाद का उठाव नहीं हुआ है। वहीं बीजापुर, भैरमगढ़ व उसूर ब्लाॅक के लिए 1084 टन उर्वरक का भण्डारण था और अभी 301 टन खाद बची है। डीएमओ अरूण विष्वकर्मा के मुताबिक भोपालपटनम ब्लॅाक के लिए 500 टन यूरिया और मंगाया जा रहा है।
भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव


कांग्रेसी कर चुके हैं आंदोलन :   जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने किसानों को उर्वरक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय सिंह, नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, चापा सुरेन्द्र, मिच्चा मुतैया, कामेश्वर  गौतम, कमलेश कारम, सुखदेव नाग, मनोज अवलम व रमेश पामभोई समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। 
यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

      बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र चापा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय आए किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। मद्देड़ के किसान गोटे अच्छैया एवं टिंगे रमेष ने बताया कि उन्हें कभी भोपालपटनम तो कभी बीजापुर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि अभी खाद की सख्त जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक अरूण संकनी बताते हैं कि इस साल अब तक 1160 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी धान की फसल को यूरिया की जरूरत है। 

Read More :  जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...


loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता गणपति के नाम से फोन करने वाले युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। आंध्रप्रदेश पुलिस की मदद से आरोपी को विजयवाड़ा से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 

PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

       डीआईजी पी सुंदरराज ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि आरोपी युवक वीरू राजू को आंध्रप्रदेश पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आंधप्रदेश के विजयवाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसने पूछताछ में भूपेश बघेल को फोन करने की बात कबूल कर ली है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

        बता दें कि हाल ही में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को एक अंजान नंबर से कॉल आया था। जिसमें कॉलर ने अपने आप को नक्सली नेता गणपति बताते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। घटना सामने आने के बाद छग की राजनीति भी हड़कंप मच गया था। इसी बीच बघेल ने इस मामले की सूचना पुलिस में देते हुए सरकार पर खुद को ट्रेस कर फंसाने का आरोप भी लगाया था।  

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

       इधर, मामले की गंभीरता के लिहाज से पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को जल्द ही ट्रेस कर लिया। बहरहाल, आरोपी शख्स ने पीसीसी चीफ बघेल को फोन क्यों किया...? इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी...? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस की पड़ताल खत्म होने के बाद ही मिल सकेगा।  

यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत


loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंगलवार को एक फोन कॉल आया है, जिसमें कॉलर ने कहा कि 'हैलो...मैं नक्सली बोल रहा हूं।' कहा जा रहा है कि फोन पर कथित नक्सली ने विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की बात भी कही है। 

पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा !

Read More :  भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई की, खोली पगड़ी, कपड़े भी फाड़े ... 'अग्निवेश गो बैक' के लगे नारे 

        मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को वाकई में नक्सलियों का फोन आया था, या फिर यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। बहरहाल, भूपेश बघेल ने इस मामले की मौखिक सूचना पुलिस को दे दी है।

Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

       जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताते हुए आगामी चुनाव को प्रभावित करने की बात कही। हालांकि, फोन पर कथित नक्सली ने भूपेश बघेल से क्या बातें कि इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

Read More :  बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई 

     कांग्रेस का कहना है कि आज शाम 4 बजे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने खबर बस्तर से चर्चा में इस बात की पुष्टि की है कि बघेल को कथित रूप से नक्सली का फोन आया था। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम 4 बजे कांग्रेस इस मामले को सार्वजनिक करेगी। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

Read More :  राजनादगांव पुलिस की शर्मनाक हरकत : सड़क पर बैठी गाय पर जानबूझकर चढ़ा दी गाड़ी... मामले का VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यहां बाइक को धक्का देकर रैली निकाली। 

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

        पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोधस्वरूप यहां न्यू मार्केट स्थल से बाइक रैली निकाली गई। बाइक को किसी ने नहीं चलाया बल्कि इसे धक्का देकर रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। रैली बाजार से नए बस स्टैण्ड पहुंची, जहां कांग्रेस के वक्ताओ ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए।  

       वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कहा था कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई कम हो जाएगी। केन्द्र में भारी बहुमत से मोदी सरकार बन गई। मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी को लागू किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई। महंगाई आसमान छूने लग गई। इससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। 

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

        चार साल में पेट्रोल की कीमत 58 से 84 रूपए हो गई। डीजल 46 से 76 रूपए लीटर हो गया। गैस सिलेण्डर के दाम 425 से 830 रूपए हो गया और दाल 60 से 100 रूपए। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। इन चार सालों में आम जनता, किसान, व्यापारी, युवा सभी परेशान हुए हैं।  

       जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रैली में प्रमुख रूप से विक्रम शाह मण्डावी, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, प्रवीण डोंगरे, लच्छूराम मौर्य, सहदेव नेगी,हुकमीचंद खत्री, मनोज अवलम, श्रीमती हमीदा बेगम, एजाज खान, श्रीमती कविता साहू, शमीम खान, वीेरेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण कड़ती एवं अन्य मौजूद थे। 

यह भी पढ़िए :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ


loading...

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। झीरम काण्ड की पांचवी बरसी पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उसी जगह से संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई, जहां 32 नेताओं की शहादत हुई थी। झीरम घाटी में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का आगाज किया गया।  

झीरम हमले की बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा

Read More :  सीएम की विकास यात्रा से पहले दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 7 जवान शहीद

      इससे पहले पीसीसी चीफ भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव अरुण उरांव, कोंटा विधायक कवासी लखमा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने दंतेवाड़ा में मांई दंतेश्वरी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने दिवंगत नेता बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के गृहग्राम फरसपाल पहुंच उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनकी शहादत को नमन किया। 

झीरम हमले की बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा  2

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

     फरसपाल में स्व. कर्मा की 5वीं बरसी पर शांतिसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों ने शिरकत की। यहां श्रद्धांजलि देने के पश्चात कांग्रेस नेतागण झीरम के लिए रवाना हुए। झीरम में संकल्प यात्रा की कमान नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने स्वयं संभाली। झीरम घाटी में कांग्रेसी नेताओं के जमावड़े के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किेए गए थे।

झीरम हमले की बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा  3

Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम

      बता दें कि 25 मई 2013 को नक्सलियों ने झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वीसी शुक्ला, महेन्द्र कर्मा समेत 32 नेता शहीद हो गए थे। माओवादियों ने यह हमला उस वक्त किया था जब कांग्रेस नेतागण सुकमा में आयोजित परिवर्तन यात्रा से वापस लौट रहे थे। 


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सिर्फ ढाई दिन मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा द्वारा इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस ने सरकार बना ली है। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा रहा। 

Read More :  बचेली में सीएम डॉ रमन ने दी 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले- ''जनता के दरबार में कामकाज का हिसाब देने आया हूं''


कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में विपक्षी दलों का शक्तिप्रदर्शन : एक मंच पर साथ दिखे कई धुर विरोधी नेतागण, जानिए कैसा रहा नजारा !
🔼  Photo : ANI

मोदी विरोधी दलों की इस एकजुटता को एक तरह से विपक्ष का शक्तिप्रदर्शन भी माना जा रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण के बहाने विपक्षी दलों की कोशिश यह दर्शाने की रही कि वे 2019 के लिए एकजुट और तैयार हैं। साथ ही एक संदेश यह भी कि विपक्षी एकता के दम पर मोदी के विजयरथ को रोका जा सकता है।  
यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

     समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, सीपीआई के डी राजा, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।  

      मंच पर सभी दिग्गज नेताओं ने एक साथ मौजूद रहकर अपनी एकजुटता दिखाई। इस दौरान कई ऐसे नेता भी साथ दिखे जो एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। इनमें मायावती और अखिलेश यादव का नाम सबसे पहले आता है। वे दोनों मंच पर न केवल साथ नजर आए, बल्कि दोनों में औपचारिक चर्चा भी हुई। वहीं ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी का संग दिखना भी भविष्य के नए सियासी समीकरण के संकेत देता रहा।

  

loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक में ढाई दिन तक चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना इस्तीफा देना पड़ा। विधानसभा में 'नंबर गेम' में पिछड़ने के चलते बीजेपी की सरकार महज 55 घंटे में ही औंधे मुंह गिर गई। बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी से आखिर कहां रणनीतिक चूक हुई, जिसकी वजह से वह अपनी सरकार बचाने में नाकाम रही और फजीहत भी झेलनी पड़ी। 
कर्नाटक में भाजपा की रणनीतिक हार : ढाई दिन की सत्ता और दामन पर दाग... 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना भी टूटा !


राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देकर भले ही सीएम पद की शपथ दिला दी हो, लेकिन वह फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर सके। इस पूरे प्रकरण में बीजेपी को ही नुकसान उठाना पड़ा और कदम-दर-कदम कांग्रेस उस पर बीस ही साबित हुई।  
       दरअसल, कर्नाटक के इस पूरे एपीसोड में बीजेपी की छवि पर कुछ दाग ऐसे लगे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष लंबे समय तक उसे घेरता रहेगा। बात चाहे राज्यपाल के पद के दुरुपयोग की हो। या फिर विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश की। बीजेपी इन मुद्दों पर कांग्रेस-जेडीएस से घिरती नजर आई। 

Read More  :   कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !

       सुप्रीम कोर्ट तक ने इस मामले में हस्तक्षेप किया जिससे पार्टी की किरकिरी हुई। बता दें कि गुजरात में अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव के बाद ये दूसरा ऐसा मामला है जब कांग्रेस ने भाजपा को रणनीतिक रूप से जबरदस्त मात दी है। यही वजह रही कि सबसे बड़ी पार्टी होने और 104 सीटें हासिल करने के बावजूद बीजेपी सरकार नहीं बचा सकी।
दक्षिण में एंट्री के लिए अभी और इंतजार :     बीजेपी की ओर से कर्नाटक को कांग्रेस का 'आखिरी किला' प्रचारित किया जा रहा था। मोदी-योगी के आक्रामक प्रचार अभियान और अमित शाह की रणनीति से भाजपा ने कांग्रेस का आखिरी किला लगभग ढहा ही दिया था। लेकिन कांग्रेस ने जेडीएस को सीएम पद का आॅफर देकर पूरा खेल ही बदल दिया। इस तरह बीजेपी की दक्षिण भारत में एंट्री और कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कर्नाटक में पूरा नहीं हो सका।
यह भी पढ़िए :  सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- "मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं"... अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...

       कर्नाटक के इस पूरे प्रकरण में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी किरकिरी झेलनी पड़ी। दागी येदियुरप्पा को सीएम उम्मीदवार बनाने को लेकर कांग्रेस का रूख शुरू से ही हमलावर रहा। पीएम मोदी ने भी उनके साथ सिर्फ एक सभा की। इतना ही नहीं येदियुरप्पा के विवादित शपथ ग्रहण समारोह में भी पीएम नरेंद्र मोदी या अमित शाह मौजूद नहीं रहे।

      शनिवार को फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने येदियुरप्पा, उनके बेटे विजयेंद्र और जनार्दन रेड्डी द्वारा कांग्रेसी विधायकों को धन और मंत्री पद का ऑफर देते ऑडियो भी सार्वजनिक किए। इससे भी बीजेपी को शर्मसार होना पड़ा। वहीं पूरे मामले ने विपक्षी दलों को एकजुट होने का मौका भी दिया है। एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की यह नाकामी पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

  
loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर गई है। फ्लोर टेस्ट से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। सदन में बहुमत सबित करने के बजाय येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा देना ज्यादा मुनासिब समझा। वे ढाई दिनों तक सीएम के पद पर रहे। 

Read More  :   कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !


खबर बस्तर Live Breaking : कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरी, विश्वास मत से पहले येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, सिर्फ ढाई दिनों तक रहे सीएम
       बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं वापस आऊंगा, 150 से ज्यादा सीटें जीतकर आऊंगा।' उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और वो अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं। इसके साथ ही जेडीएस के कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है।    


      दरअसल, बीजेपी के लिए सदन में 112 विधायकों का जादुई आंकड़ा जुटा पाना एक बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस-जेडीएस ने अपने एक-एक विधायकों पर पहरा लगा रखा था और पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर थी। भले ही राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा सरकार को शपथ  दिला दी हो, लेकिन येदियुरप्पा की सरकार का जाना तय माना जा रहा था।

       इससे पहने सदन में अपने भाषण में येदियुरप्पा ने कहा, 'कर्नाटक के करीब 3,700 किसानों ने खुदकुशी की। मैं किसानों को बचाना चाहता हूं। जब तक जिंदा रहूंगा किसानों के हित के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ वोट दिया। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा के लिए जीवन को समर्पित करना चाहते हैं।

loading...

        बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के तहत आगामी 22 मई को भोपालपटनम में सीएम रमन सिंह की आमसभा है। इसे लेकर चल रही प्रशासनिक तैयारियों के बीच कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने वन मंत्री महेश गागड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा कार्यक्रम में भीड़ जुटाने अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

विकास यात्रा से पहले कांग्रेस का आरोप, वन मंत्री महेश गागड़ा के इशारे पर आला अधिकारी छोटे कर्मचारियों को भीड़ जुटाने डरा रहे
       मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को डरा-धमकाकर विकास यात्रा के लिए भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। जिस प्रकार जांगला में पीएम मोदी की सभा में गांव-गांव से दो-तीन दिन पहले ही ग्रामीणों को जबरन लाकर रखा गया था। उसी प्रकार भोपालपट्टनम की सभा के लिए भी भीड़ जुटाया जा रहा है।

Read  More  :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने फिर थामा कांग्रेस का दामन... राहुल गांधी के सामने की घर वापसी

        कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक भोपालपट्टनम में होने वाली इस सभा के लिए आवापल्ली, बीजापुर और भैरमगढ़ से भी सरपंच-सचिव की ड्यूटी भीड़ जुटाने के लिए लगाई गई है। शिक्षक, पटवारी, आश्रम अधीक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य कर्मचारी, पोटा केबिन अनुदेशक समेत वन अमले को भी एक निश्चित टारगेट देकर भीड़ लाने को कहा गया है।  

Read More :  भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नक्सलियों ने नृशंस हत्या की... जान बचा कर भाग रहे थे, दौड़ा कर पकड़ा और दी मौत की सजा ! 

     ऐसे में अपना मूल कार्य छोड़ सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मंत्री गागड़ा के धमकी भरे दबाव में आकर मजबूरन मुख्यमंत्री की आमसभा के लिए भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं। इसके चलते ज़िले में शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा पार्टी के इस विकास यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर शासकीय पैसों का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :  सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- "मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं"... अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरूवार को मरवाही विधानसभा के कोटमी में राहुल ने दावा किया कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारा पहला काम होगा किसानों का कर्ज माफ करना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार आने वाली है। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी किसान व आदिवासियों के जमीन की लूट बंद हो जाएगी।

राहुल गांधी का दावा : 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जीतेंगे... सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्ज माफ

Read More :  विकास यात्रा में नारायणपुर पहुंचे सीएम डॉ रमन बोले- 'बंदूक लेकर नहीं विकास लेकर आया हूं, अब अबूझमाड़ के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर !' 

       राहुल ने अपने संबो​धन में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और पंचायत की बिना सहमति जमीन नहीं ली जा सकती। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद जमीन अग्रिहण कानून को बदलने की कोशिश की गई। बीजेपी शासित राज्यों में सरकारों द्वारा जमीन अधिग्रहण कानून की हत्या की जा रही है।  
...ऐसा तो पाकिस्तान में होता है :   इससे पहले रायपुर में जन स्वराज सम्मेलन में राहुल ने कहा कि आरएसएस द्वारा देश की सभी संस्थानों में घुसने की कोशिश की जा रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है। राहुल ने कहा, 'भाजपा नहीं चाहती कि इस देश की गरीब जनता की आवाज सुनी जाए। महिलाओं, गरीबों, किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे जाती है। लेकिन 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को जनता के सामने आकर अपना पक्ष रखना पड़ा। 
       Read More :  ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...

        सीतापुर में आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। आदिवासियों के बीच राहुल मांदर बजा कर थिरक उठे। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने कुछ देर मांदर बजाने के बाद इसे प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष भूपेश बघेल के गले में डाल दिया। इसके बाद बघेल भी काफी देर तक आदिवासियों के बीच ढोलक बजाते रहे।
सीएम का ट्वीट - विकास का पहाड़ा सीखने आए हैं :   दो दिवसीय प्रवास पर छग पहुंचे राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट के जरिए वार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि विकास का पहाड़ा और सुशासन का क, ख, ग सीखने छत्तीसगढ़ आये राहुल गांधी का स्वागत है। सीएम ने अपने ट्वीट में हैश टैग किया, देखो छत्तीसगढ़, सीखो विकास।  
      बता दें कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन 18 मई को बिलासपुर संभाग के 24 और दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के बूथ प्रभारियों से संवाद करेंगे। शुक्रवार की शाम को दुर्ग में गांधी और पटेल की प्रतिमा में मार्ल्यापण करने के बाद राहुल रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट तक होगा। कांग्रेसी राहुल के इस दौरे से पार्टी के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद कर रहे हैं।  
loading...

       रायपुर @ खबर बस्तर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने 6 साल बाद कांग्रेस में वापसी की। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम 6 साल बाद फिर कांग्रेस के पाले में... राहुल गांधी के सामने की घर वापसी
आपको बता दें कि नेताम कांकेर से सांसद रहे चुके हैं। उनकी गिनती बस्तर के बड़े आदिवासी नेताओं में होती है। पिछले लंबे समय से वे बस्तर में आदिवासियों को एकजुट करने की कोशिशों में लगे थे। 
        Read More :  गोदावरी नदी हादसा : 12 लोगों के शव निकाले गए, अभी भी 25 से अधिक लोग लापता, 40 फुट गहराई में मिला नाव का मलबा !

      गुरूवार को राहुल के अलावा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्ता ग्रहण की। नेताम के कांग्रेस में शमिल होने के बाद आदिवासी इलाकों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

      गौरतलब है कि 2012 में यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के खिलाफ  आदिवासी नेता व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का समर्थन करने की वजह से कांग्रेस से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद वे संगमा की पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं जनवरी 2017 में उन्होंने जय छत्तीसगढ़ पार्टी का पुनर्गठन किया था। 

Read More :  ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...



loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तमाम एक्जिट पोल्स की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। मतगणना के ताज़ा रुझानों व परिणामों में किसी भी दाल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन कांग्रेस ने नया दांव खेलते हुए तीसरी बड़ी पार्टी जेडीएस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। ऐसे में प्रदेश में गैर भाजपाई दलों की मिली-जुली सरकार बनने की संभावना बनने लगी है। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जीतकर भी हार सकती है भाजपा, जेडीएस-कांग्रेस बिगाड़ सकते हैं खेल, अब राज्यपाल के पाले में गेंद !
        इस समय कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी गुणा-भाग तेज हो गया है। सोनिया गांधी की पहल पर जेडीएस को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस ने अपनी मंशा साफ कर दी है। इस बारे में खुद सोनिया ने एचडी देवगौडा से बात की है। फिलहाल जेडीएस में सपर विचार विमर्श हो रहा है और अगर भाजपा स्पष्ट बहुमत से पीछे रुक जाती है तो ऐसे में दोनों पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।  
हालांकि, भाजपा भी कर्नाटक को आसानी से अपने हाथ से फिसलने नहीं देना चाहती। लिहाजा भाजपा की ओर से भी राज्य में किलाबंदी शुरू कर दी गई है। कई कद्दावर नेता पहले से राज्य में मौजूद है और धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर जैसे नेताओं को भी दिल्ली से बेंगलूरू रवाना किया जा रहा है।

        दरअसल, कर्नाटक का चुनाव दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अभी तक के रुझानों और परिणामों को देखते हुए किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है। जेडीएस की मदद के बिना भाजपा व कांग्रेस दोनों में से कोई भी सरकार बनाने की स्थिति में फिलहाल नहीं है। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में है।  
कुछ घंटे पहले तक जश्न में डूबी नज़र आ रही भाजपा ने अब सरकार बनाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों ही दलों का सारा ध्यान सरकार बनाने की जोड़ तोड़ पर है और तब तक के लिए जश्न की गुंजाइशें भी थमती नज़र आ रही है।
       मंगलवार की दोपहर सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी फोन पर देवगौड़ा और कुमारस्वामी के साथ बात हुई है और उन्होंने सैद्धांतिक समर्थन पर सहमति जताई है। जेडीएस सरकार का नेतृत्व करेगी और दोनों पार्टियां एक साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगी। खबर है कि कुमारस्वामी ने कांग्रेस से मिलने के लिए शाम 5 बजे का वक्त दिया है।  

यह भी पढ़िए :  बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के सालभर बाद वायरल हो रहा 'सुसाइड वीडियो'... जानिए मामले की पूरी सच्चाई

        इधर, दिल्ली से संकेत मिलते ही बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास एक तरह से वॉर रूम में बदल गया है। कांग्रेस ने इस बार जल्दबाजी करते हुए जेडीएस के साथ बातचीत को लेकर अपने सभी दरवाजे खोल दिए हैं। बहरहाल, जेडीएस के सामने अब दोनों ही विकल्प खुले हैं। वो भाजपा के साथ भी जा सकती है और कांग्रेस के साथ भी। जानकारों का मानना है कि जेडीएस अगर भाजपा के साथ जाती है तो सिर्फ किंगमेकर रहेगी लेकिन कांग्रेस के साथ जाने में वो किंग भी बन सकती है।  

       बता दें कि बीजेपी फिलहाल 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 78 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस को भी 38 सीटों पर बढ़त हासिल है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने अब तक 75 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 44 सीटों पर विजय मिली है। इसके अलावा जेडीएस ने 20 और BSP और कर्नाटक प्रज्ञयवंथा जनता पार्टी ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की है।

यह भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी के कतरे पर, पीयूष गोयल को रेल के साथ वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य की कुल 224 में से 222 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वोटिंग खत्म होते ही तमाम न्यूज चैनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इनमें त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। वहीं 'आजतक' के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस की दोबारा सरकार बन सकती है। 

Exit polls : कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !
      आजतक के सर्वे में कांग्रेस को 106-118 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल रही है। एग्जिट पोल में जेडीएस को 22-30 सीट मिलने की संभावना है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 112 सीट जरूरी है।

        ABP न्‍यूज-सी वोटर एक्जिट पोल ने बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी होने की भविष्‍यवाणी की है। एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 97-109 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस 87-99 सीटें जीत सकती है। वहीं जेडीएस और उसके सहयोगियों को 21-30 सीटें मिल सकती हैं। अन्‍य के खाते में 1-8 सीटें जा सकती हैं.

Read More :  विकास यात्रा से पहले भाजपा में गहराई गुटबाजी : पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष व सरपंच पर हत्या करवाने की आशंका जताई, मचा बवाल !

      इंडिया टीवी के पोल के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इंडिया टीवी-वीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 87 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस 97 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। देवगौड़ा की जेडीएस को 35 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्‍य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

       टाइम्‍स नाउ-VMR के एग्जिट पोल ने कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका व्यक्त की गई है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। कांग्रेस को 90-103 सीटें मिल सकती है, जबकि बीजेपी 80-93 सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल में जेडीएस को 31-39 सीटें जीतने का अनुमान इसमें लगाया गया है।

Read More :  माओवाद पर मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए कर रहे आगे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'

      C वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 97-109 सीटें मिल सकती है और वह सबसे बड़ी पार्टी होगी। जबकि कांग्रेस के खाते में 87-99 और जेडीएस की झोली में 21-30 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं।

       दिग्विजय न्‍यूज के एग्जिट पोल के अनुसार शनिवार को जिन 222 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से 103-107 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 76-80 सीटें जा सकती है। जेडीएस 31-35 सीटें जीत सकती है, वहीं 4-8 सीटें अन्‍य के पास जाती दिख रही हैं।

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

     न्‍यूज एक्‍स- CNX एक्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 102-110 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 72-78 सीटें जा सकती हैं। सर्वे की मानें तो जेडीएस के खाते में 35-39 सीटें जाती दिख रही हैं।

      जन की बात एग्जिट पोल ने कर्नाटक में बीजेपी को 95-114 सीटें, कांग्रेस को 73-82 सीट, जबकि जेडीएस को 32-43 सीट मिलने की संभावना बताई है। पोल के मुताबिक  अन्य के खाते में 2-3 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवोजत सिंह सिद्धु पर आयकर विभाग ने नजरें टेढ़ी कर ली हैं। इनकम टैक्स विभाग ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर शिकंजा कसते हुए उनके दो बैंक खातों को सीज कर दिया है। सिद्धु पर आरोप है कि उन्होंने इन तमाम खर्चों का बिल नहीं आयकर विभाग को नहीं दिखलाया है। 

आयकर विभाग की सख्ती : नवजोत सिंह सिद्धू के दो बैंक खातों को किया सीज, जानिए क्या है वजह
       मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सिद्धू ने अपने टैक्स रिटर्न में कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखलाया है। आयकर विभाग का कहना है कि या तो सिद्धू अपने बकाये टैक्स का भुगतान करें या फिर बिल विभाग के सामने पेश करें। खबरों के मुताबिक सिद्धू ने वर्ष 2014-15 के आयकर रिटर्न में जो खर्च दिखाए हैं उसका उन्होंने बिल अभी तक पेश नहीं किया है।  

यह भी पढ़िए :   ATM ने पैसा नहीं उगला तो 2 युवकों ने कर दी तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की पड़ताल 

      कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में आयकर विभाग ने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को पहले 3 नोटिस भी जारी किया था। खर्च का बिल नहीं दिखाने पर अब आयकर विभाग ने उनके दो बैंक खाते भी सीज कर दिये हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर सिद्धु ने कहा है कि उनपर कोई देनदारी नहीं है।  

       आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहले काफी सालों तक भाजपा में रह चुके हैं। लेकिन फिलहाल वो कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। कभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर खुलकर जुबानी हमले करने वाले सिद्धू ने हाल ही में एक कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफी भी मांगी थी। उन्होंने मनमोहन सिंह के बारे में कहा था कि आप सरदार भी हैं और असरदार भी।
loading...
     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई है। कांग्रेस विधायक प्रताप दुधार्क ने बीजेपी के जगदीश पंचाल को सदन में थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में बीजेपी के विधायकों ने कांग्रेस के विधायक अमरीष डेर की पिटाई कर दी।


विधानसभा में जब बेल्ट निकाल कांग्रेस MLA करने लगे बीजेपी विधायक की पिटाई, मचा हंगामा... देखें वीडियो
🔼   Photo courtesy : Aaj Tak       

       दरअसल, सदन के भीतर रेप आरोपी आसाराम पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के विधायक इस पर सत्तापक्ष से अतिरिक्त सवाल पूछना चाह रहे थे, लेकिन बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध किया। इस बीच प्रश्नकाल समाप्त हो गया और कांग्रेस विधायक अपना आपा खो बैठे। उन्होंने सदन में अपनी कुर्सी छोड़ माइक से बीजेपी विधायक पर हमला कर दिया।


यह भी पढ़िए :  बस्तर को साधने की तैयारी में जुटे सीएम डॉ. रमन सिंह... नक्सलगढ़ से किया लोक सुराज का आगाज, दंतेवाड़ा में गुजारी रात, बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश !

      विधानसभा में विधायकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से भी हमला किया। फिलहाल गुजरात में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सदन में इस हाथापाई के बाद स्पीकर ने कांग्रेस के विधायक अमरीष डेर और विक्रम माडम को दिनभर के लिये सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि गुजरात में हाल में हुए चुनाव में बीजेपी ने अपनी सत्ता को बरकरार रखा है। यहां बीते 21 साल से बीजेपी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी का गृह राज्य होने की वजह से गुजरात चर्चा का केंद्र रहा है।  



       चुनाव में राहुल गांधी की कड़ी मेहनत के बावजूद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी।
साभार : आज तक

विधानसभा में हंगामे का देखिए वीडियो...
loading...