न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवोजत सिंह सिद्धु पर आयकर विभाग ने नजरें टेढ़ी कर ली हैं। इनकम टैक्स विभाग ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर शिकंजा कसते हुए उनके दो बैंक खातों को सीज कर दिया है। सिद्धु पर आरोप है कि उन्होंने इन तमाम खर्चों का बिल नहीं आयकर विभाग को नहीं दिखलाया है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सिद्धू ने अपने टैक्स रिटर्न में कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखलाया है। आयकर विभाग का कहना है कि या तो सिद्धू अपने बकाये टैक्स का भुगतान करें या फिर बिल विभाग के सामने पेश करें। खबरों के मुताबिक सिद्धू ने वर्ष 2014-15 के आयकर रिटर्न में जो खर्च दिखाए हैं उसका उन्होंने बिल अभी तक पेश नहीं किया है।
यह भी पढ़िए : ATM ने पैसा नहीं उगला तो 2 युवकों ने कर दी तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में आयकर विभाग ने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को पहले 3 नोटिस भी जारी किया था। खर्च का बिल नहीं दिखाने पर अब आयकर विभाग ने उनके दो बैंक खाते भी सीज कर दिये हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर सिद्धु ने कहा है कि उनपर कोई देनदारी नहीं है।
कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में आयकर विभाग ने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को पहले 3 नोटिस भी जारी किया था। खर्च का बिल नहीं दिखाने पर अब आयकर विभाग ने उनके दो बैंक खाते भी सीज कर दिये हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर सिद्धु ने कहा है कि उनपर कोई देनदारी नहीं है।
आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहले काफी सालों तक भाजपा में रह चुके हैं। लेकिन फिलहाल वो कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। कभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर खुलकर जुबानी हमले करने वाले सिद्धू ने हाल ही में एक कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफी भी मांगी थी। उन्होंने मनमोहन सिंह के बारे में कहा था कि आप सरदार भी हैं और असरदार भी।
News Source : Jansatta
loading...


Post A Comment: