बीजापुर @ खबर बस्तर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यहां बाइक को धक्का देकर रैली निकाली।
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोधस्वरूप यहां न्यू मार्केट स्थल से बाइक रैली निकाली गई। बाइक को किसी ने नहीं चलाया बल्कि इसे धक्का देकर रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। रैली बाजार से नए बस स्टैण्ड पहुंची, जहां कांग्रेस के वक्ताओ ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कहा था कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई कम हो जाएगी। केन्द्र में भारी बहुमत से मोदी सरकार बन गई। मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी को लागू किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई। महंगाई आसमान छूने लग गई। इससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़िए : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !
चार साल में पेट्रोल की कीमत 58 से 84 रूपए हो गई। डीजल 46 से 76 रूपए लीटर हो गया। गैस सिलेण्डर के दाम 425 से 830 रूपए हो गया और दाल 60 से 100 रूपए। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। इन चार सालों में आम जनता, किसान, व्यापारी, युवा सभी परेशान हुए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रैली में प्रमुख रूप से विक्रम शाह मण्डावी, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, प्रवीण डोंगरे, लच्छूराम मौर्य, सहदेव नेगी,हुकमीचंद खत्री, मनोज अवलम, श्रीमती हमीदा बेगम, एजाज खान, श्रीमती कविता साहू, शमीम खान, वीेरेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण कड़ती एवं अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ
loading...



Post A Comment: