न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई है। कांग्रेस विधायक प्रताप दुधार्क ने बीजेपी के जगदीश पंचाल को सदन में थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में बीजेपी के विधायकों ने कांग्रेस के विधायक अमरीष डेर की पिटाई कर दी।


विधानसभा में जब बेल्ट निकाल कांग्रेस MLA करने लगे बीजेपी विधायक की पिटाई, मचा हंगामा... देखें वीडियो
🔼   Photo courtesy : Aaj Tak       

       दरअसल, सदन के भीतर रेप आरोपी आसाराम पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के विधायक इस पर सत्तापक्ष से अतिरिक्त सवाल पूछना चाह रहे थे, लेकिन बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध किया। इस बीच प्रश्नकाल समाप्त हो गया और कांग्रेस विधायक अपना आपा खो बैठे। उन्होंने सदन में अपनी कुर्सी छोड़ माइक से बीजेपी विधायक पर हमला कर दिया।


यह भी पढ़िए :  बस्तर को साधने की तैयारी में जुटे सीएम डॉ. रमन सिंह... नक्सलगढ़ से किया लोक सुराज का आगाज, दंतेवाड़ा में गुजारी रात, बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश !

      विधानसभा में विधायकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से भी हमला किया। फिलहाल गुजरात में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सदन में इस हाथापाई के बाद स्पीकर ने कांग्रेस के विधायक अमरीष डेर और विक्रम माडम को दिनभर के लिये सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि गुजरात में हाल में हुए चुनाव में बीजेपी ने अपनी सत्ता को बरकरार रखा है। यहां बीते 21 साल से बीजेपी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी का गृह राज्य होने की वजह से गुजरात चर्चा का केंद्र रहा है।  



       चुनाव में राहुल गांधी की कड़ी मेहनत के बावजूद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी।
साभार : आज तक

विधानसभा में हंगामे का देखिए वीडियो...
loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: