न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर गई है। फ्लोर टेस्ट से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। सदन में बहुमत सबित करने के बजाय येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा देना ज्यादा मुनासिब समझा। वे ढाई दिनों तक सीएम के पद पर रहे। 

Read More  :   कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !


खबर बस्तर Live Breaking : कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरी, विश्वास मत से पहले येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, सिर्फ ढाई दिनों तक रहे सीएम
       बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं वापस आऊंगा, 150 से ज्यादा सीटें जीतकर आऊंगा।' उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और वो अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं। इसके साथ ही जेडीएस के कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है।    


      दरअसल, बीजेपी के लिए सदन में 112 विधायकों का जादुई आंकड़ा जुटा पाना एक बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस-जेडीएस ने अपने एक-एक विधायकों पर पहरा लगा रखा था और पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर थी। भले ही राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा सरकार को शपथ  दिला दी हो, लेकिन येदियुरप्पा की सरकार का जाना तय माना जा रहा था।

       इससे पहने सदन में अपने भाषण में येदियुरप्पा ने कहा, 'कर्नाटक के करीब 3,700 किसानों ने खुदकुशी की। मैं किसानों को बचाना चाहता हूं। जब तक जिंदा रहूंगा किसानों के हित के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ वोट दिया। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा के लिए जीवन को समर्पित करना चाहते हैं।

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: