न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंगलवार को एक फोन कॉल आया है, जिसमें कॉलर ने कहा कि 'हैलो...मैं नक्सली बोल रहा हूं।' कहा जा रहा है कि फोन पर कथित नक्सली ने विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की बात भी कही है। 

पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा !

Read More :  भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई की, खोली पगड़ी, कपड़े भी फाड़े ... 'अग्निवेश गो बैक' के लगे नारे 

        मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को वाकई में नक्सलियों का फोन आया था, या फिर यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। बहरहाल, भूपेश बघेल ने इस मामले की मौखिक सूचना पुलिस को दे दी है।

Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

       जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताते हुए आगामी चुनाव को प्रभावित करने की बात कही। हालांकि, फोन पर कथित नक्सली ने भूपेश बघेल से क्या बातें कि इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

Read More :  बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई 

     कांग्रेस का कहना है कि आज शाम 4 बजे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने खबर बस्तर से चर्चा में इस बात की पुष्टि की है कि बघेल को कथित रूप से नक्सली का फोन आया था। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम 4 बजे कांग्रेस इस मामले को सार्वजनिक करेगी। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

Read More :  राजनादगांव पुलिस की शर्मनाक हरकत : सड़क पर बैठी गाय पर जानबूझकर चढ़ा दी गाड़ी... मामले का VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: