बीजापुर @ खबर बस्तर। भारत संचार निगम लिमिटेड की लचर सेवा के विरोध में मद्देड़ के लोगों ने गुरूवार को नगर बंद कर चक्का जाम किया। स्थानीय जनों के इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रसियों ने समर्थन दिया। कांग्रेसी नेताओं ने एसडीएम और तहसीलदार से नगर में Jio की सेवा शुरू करने के अलावा बीएसएनएल की सर्विस 'चंगा' रखने की गारंटी मांग ली।
Read More : बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई
कांग्रेसियों ने कहा कि जुलाई मासांत तक सेवा ठीक नहीं हुई तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि मद्देड़ में लोगों ने गुरूवार को एक दिनी बंद का आह्वान किया था। आहूत बंद पूरी तरह सफल रहा। केवल हाॅटल व छोटी गुमटियों को छो़ड़ सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे। व्यापारियों ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़िए : कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम मण्डावी की अगुवाई में आए कांग्रेसियों ने हड़तालियों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों के साथ वे सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम किया। विक्रम मण्डावी ने कहा कि भोपालपटनम और मद्देड़ में केवल बीएसएनएल ही एक कंपनी है जो नेटवर्क की सुविधा देती है लेकिन इसकी सेवा यहां हफ्तों मृतप्राय रहती हैं।

Read More : पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा !
BSNL की लचर सेवा से ना केवल सरकारी कामकाज पर असर पड़ता है बल्कि व्यापार भी प्रभावित होता है। आॅनलाइन सिस्टम शुरू होने के कारण किसान खाद-बीज भी नहीं ले पा रहे है। नेशनल हाइवे 63 पर बसे होने के बावजूद ये दोनों बस्तियां नेटवर्क की समस्या झेल रही हैं। वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक महेष गागड़ा भी समस्या से भली-भांति परिचित हैं लेकिन वे इसे ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़िए : BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद
लोगों ने कांग्रेसियों के समर्थन से एक घंटे नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। एसडीएम डीसी बंजारे और तहसीलदार शिवनाथ बघेल ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। कांग्रेसियों ने हड़ताल समाप्त करने के लिए गारंटी मांगी। कांग्रेसियों ने कहा कि एक तय सीमा के भीतर दोनों समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

Read More : बीजापुर में बारिश ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकार्ड... इस साल अब तक 200 मिमी अधिक बारिश, औसत से कहीं ज्यादा
हड़तालियों ने कहा कि जिओ की लाइन बिछ गई है लेकिन मद्देड़ में टाॅवर नहीं लगाया जा रहा है। इससे यहां के लोगों को जिओ की नेटवर्क सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा जबकि भोपालपटनम में टाॅवर स्थापित किया जा रहा है। एसडीएम ने कंपनियों से संपर्क करने की बात कही। हड़तालियों ने कहा कि 31 जुलाई तक समस्या का हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बेमियादी आंदोलन भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़िए : CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

loading...

Post A Comment: