Articles by "कांकेर"
Showing posts with label कांकेर. Show all posts

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर जिले से आ रही खबर हैरान करने वाली है। यहां एक आरक्षक की पत्नी को नक्सलियों का भय दिखाकर एक शख्स सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आखिर उसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी ने आरक्षक से अपनी आपबीती सुनाई और मामला पुलिस में पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

      जानकारी के मुताबिक नक्सली इलाके में तैनात आरक्षक की बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए किलेपार निवासी आरोपी लालचंद मंडावी घर में आता था। इसी बीच एक दिन उसने आरक्षक की पत्नी को घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर महिला ने टीचर को चले जाने के लिए कहा, तो उसने नक्सलियों से पति को मरवाने की धमकी दी।

Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

       फिर आरोपी शिक्षक ने महिला से कहा कि अगर किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा। जब भी महिला विरोध करती तो टीचर लालचंद उससे मारपीट करता और गाली-गलौच करते हुए पैसे की मांग करता था। वहीं पति को नक्सलियों से जान से मरवा देने की धमकी भी देता रहा।

Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

      शिक्षक की करतूत से तंग आकर महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई तो मंगलवार को आरक्षक ने इस मामले में कांकेर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म का यह सिलसिला करीब 10 सालों से चल रहा था।

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांकेर जिले के पखांजूर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार की रात भोजन करने के बाद एक के बाद एक कर कई छात्राएं बीमार पड़ने लगी। आनन फानन में इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका उपचार जारी है। बताया गया है कि फूड प्वॉइजनिंग के चलते 30 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ी  है। 

  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

Read More :  कांगेर वेली नेशनल पार्क पर टिंबर माफियों की गिद्धदृष्टि... वन माफिया क्षेत्र में करवाते हैं बेजा कब्जा, फिर होती है लकड़ी की तस्करी

        अस्पताल में भर्ती छात्राओं में से 18 की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। अस्पताल में बीईओ समेत हॉस्टल अधीक्षिका मौजूद हैं। हॉस्टल की छात्राओं के मुताबिक रात में डिनर में जो खाना परोसा गया था, उसमें छिपकली मरी हुई थी। इसी वजह से छात्रावास की छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुईं। वहीं डॉक्टरों ने भी फूड प्वॉइजनिंग की पुष्टि कर दी है। 

Read More :  अफवाह और फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव

      बता दें कि पखांजुर के जिस गर्ल्स हॉस्टल में यह हादसा हुआ है वह ट्राइबल विभाग द्वारा संचालित है। रात को खाना खाने के बाद छात्राओं को उल्टियां होने लगी, जिसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक साथ कई छात्राओं के बीमार पड़ने से छात्रावास प्रबंधन के साथ की प्रशासन भी सकते में है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

      हादसे के बाद गर्ल्स हॉस्टल की दीगर छात्राओ के भी स्वास्थ की जांच की जा रही है। कांकेर के सहायक आयुक्त पी ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी छात्राएं सकुशल हैं। उनके मुताबिक जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी इस घटना पर नज़र रखे हुए हैं। 

Read More :  सुकमा ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश से शबरी नदी उफान पर, सुकमा का ओड़िशा से संपर्क कटा... बाढ़ में कई वाहन फंसे, CRPF कैम्प में भी घुसा पानी


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक ने मंगलवार को रामानुजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मोबाइल गुमने का जिक्र उन्होंने किया है।

कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

Read More :  छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश

    बता दें कि बृहस्पति सिंह बलरामपुर के रामानुजगंज के विधायक हैं। उनके मोबाइल से व्हाटसएप के एक न्यूज ग्रुप में पोर्न क्लिप शेयर किया गया है। यह घटना सामने आने के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, विधायक इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।  

यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान
कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !


🔼  विधायक द्वारा पुलिस में दिया गया आवेदन 

      विधायक बृहस्पति सिंह का कहना है कि सोमवार की रात घर आते समय उनका मोबाइल कहीं गिर गया है। यह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया है जो इसका दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने में आवेदन कर मोबाइल नम्बर को तत्काल ब्लाक करने की अपील की है।

Read More :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! 

      इधर, इस मसले पर सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आरोपी विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। उनके मुताबिक विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होना गंभीर मामला है। यह एक तर​ह से जनता का अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

loading...

      कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस—नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक जवान जख्मी है, जिसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल को रायपुर रेफर करने की तैयारी
  🔼  प्रतीकात्मक तस्वीर

      कांकेर एसपी केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि सर्चिंग पर जवान निकले थे। इसी दौरान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मोहला के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फोर्स पर हमला कर दिया। इसमें 2 जवानों की शहादत हुई है।  

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

     जवानों ने भी माओवादियों के हमले का जवाब दिया, जिसके बाद जंगल की आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए। इधर, नक्सली हमले में घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर भिजवाने की तैयारियां की जा रही है। घटना रविवार सुबह की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। 

Read More :  नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता


loading...

      कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों पर नक्‍सलियों ने हमला कर दिया। माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्‍लास्‍ट की चपेट में आने से BSF के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में कई माओवादियों के हताहत होने का दावा किेया है। 

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला... IED ब्‍लास्‍ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

       जानकारी के अनुसार कांकेर के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम माओवादियों ने जवानों पर उस वक्त गोलीवारी शुरू कर दी, जब वे इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही।  

यह भी पढ़िए :  KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' पेड़ के बीच रिश्ते की कड़ी तलाशने हो रही कोशिश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च

       इसी दौरान नक्‍सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने आईईडी ब्‍लास्‍ट कर दिया। इसकी जद में आकर सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों के नाम संतोष लक्ष्‍मण और नित्‍यनंदन नायर बताए जा रहे हैं। दोनों ही शहीद जवान BSF की 121वीं बटालियन में तैनात थे।  

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !

       बताया जा रहा है कि जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्सलियों द्वारा किए गए शक्तिशाली बारूदी विस्फोट की जद में आने से इनकी शहादत हो गई। खबर लिखे जाने तक मौके से पुलिस पार्टी वापस नहीं लौटी है। 

Read More :  दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया... तीनों के शव और हथियार बरामद, फायरिंग में एक जवान घायल


loading...

      कांकेर @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग में नक्सलियों की काली करतूत बदस्तूर जारी है। इस बार माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर फार्म हाउस को उड़ा दिया, जिससे इसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना कांकेर जिले के बर्रेबेड़ा गांव की है। 


माओवादियों ने भाजपा सांसद सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम
नक्सलियों द्वारा विस्फोट के बाद फार्म हाउस के कर्मचारियों से मारपीट किए जाने की भी खबरें आ रही है। हालांकि, वारदात में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। 


       बता दें कि आज जिले में सीएम डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा पहुंचने वाली है। वे यहां रोड शो के अलावा आमसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम स्थल से महज 12 किमी दूर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  

      नक्सलियों ने मौके पर पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें विकास यात्रा का विरोध दर्ज करते हुए भाजपा नेताओं को मार भगाने की बात लिखी गई है। इधर, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। 




       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। शनिवार का दिन कांकेर जिले के लोगों के लिए ऐतिहासिक रहा। बीजापुर जिले के जांगला में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उत्तर बस्तर जिले के लोगों को नई रेल लाइन और यात्री ट्रेन की ऐतिहासिक सौगात मिली। 
कांकेर जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात : पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर नई रेललाइन का किया लोकार्पण
बता दें कि यह रेल सेवा दल्ली राजहरा से रावघाट और जगदलपुर तक बनने वाली लगभग 235 किलोमीटर रेल परियोजना का एक हिस्सा है।

यह भी पढ़िए :  नक्सलगढ़ जांगला से पीएम मोदी ने किया 'आयुष्मान भारत योजना' का राष्ट्रव्यापी आगाज... देश के पहले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ

      डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने भानुप्रतापपुर से गुदुम स्टेशन तक नवनिर्मित रेल्वे लाईन का लोकार्पण और विस्तारित पैसेन्जर रेल सेवा की हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। उन्होंने इस रेल सेवा के लिए जनता को बधाई भी दी। बता दें कि इस सौगात के साथ ही उत्तर बस्तर अब दुर्ग से होते हुए राजधानी रायपुर तक रेल सेवा से सीधे जुड़ गया है।  

कांकेर जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात : पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर नई रेललाइन का किया लोकार्पण  2
     खास बात यह रही कि जिस रेल सेवा का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया, उसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही है। मोदी ने इस पर खुशी जताते कहा कि हमारी बेटियां छत्तीसगढ़ के जंगलों से ट्रेन चला रही हैं। स्टेशन प्रबंधक, लोको पायलट, गार्ड और टीटीई जैसे सभी पदों पर महिलाएं काम कर रही हैं। यह बड़े गर्व और सम्मान की बात है। 

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बीते कुछ महीनों में माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य को निशाना बनाते हुए दर्जनों वाहनों व मशीनों को निशाना बनाया। अब इसी पैटर्न पर नक्सली उत्तर बस्तर में भी उत्पात मचाने लगे हैं। बीती रात कांकेर जिले में माओवादियों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ये गाड़ियां सड़क निर्माण में लगी थी।

अब उत्तर बस्तर में नक्सलियों के निशाने पर सड़क निर्माण... कांकेर जिले में पोकलेन और ट्रक में लगाई आग
🔼  सांकेतिक तस्वीर

       घटना कांकेर जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र के पुलुंज-साल्हेभाट क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की रात नक्सली इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। माओवादियों ने मौके पर खड़ी एक पोकलेन मशीन और 1 ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद वे जंगलों की ओर भाग गए। घटना के बाद पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है।  

यह भी पढ़िए :  नक्सली समर्थन के आरोप में पूर्व सरपंच पुलिस हिरासत में... पूछताछ में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस, बड़े खुलासे की उम्मीद

      बता दें कि लंबे अरसे के बाद नक्सलियों ने कांकेर जिले में सड़क निर्माण में लगी वाहनों में आगजनी की है। इस तरह की वारदात दक्षिण बस्तर में नक्सली लगातार करते रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में बीते 6 महीनों में सौ से अधिक वाहन नक्सली आगजनी का शिकार हो चुके हैं।  

       हालांकि, ऐसे मामलों में ठेकेदारों पर भी इस बात का आरोप लग चुका है कि वे बीमा की राशि के लिए अपनी पुरानी वाहनों में नक्सलियों के नाम से खुद ही आग लगवा रहे हैं। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ था जब एक घटना में पुराने वाहनों में तो आगजनी की गई, लेकिन घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नए वाहन सही सलामत रहे थे। बस्तर की पुलिस इस मामले की पड़ताल भी कर रही है। 

loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार की सुबह बस्तर संभाग के कांकेर जिले से लोक सुराज अभियान की शुरूआत की। सुराज के पहले दिन चारामा ब्लक के बंडाटोला गांव में उनका उड़नखटोला उतरा। इस दौरान सीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। 

कांकेर के 'बंडाटोला' में उतरा सीएम का 'उड़नखटोला'... सुराज के पहले दिन सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
🔼  इसी हेलीकॉप्टर में सवार होकर सीएम सुराज अभियान में निकले हैं

       मुख्यमंत्री ने यहाँ चौपाल लगाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशत किया। सीएम ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।  

       बता दें कि रविवार को लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण का पहला दिन है। आज मुख्यमंत्री बस्तर के किन्ही तीन गांवों में आकस्मात पहुंचकर समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों से रूबरू होंगे। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में रविवार की शाम वे तीन जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सीएम दंतेवाड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

Read More :  नक्सलगढ़ से लोक सुराज अभियान की शुरूआत करेंगे सीएम डॉ. रमन सिंह... चुनावी साल में जनता की नब्ज टटोलने दंतेवाड़ा में करेंगे रात्रि विश्राम


loading...

        कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर है। यहां माआवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में असिस्टेंट कमांडेंट व एक जवान शामिल है। घटना कांकेर जिले के रावघाट एरिया के किलेनार क्षेत्र की बताई जा रही है।

माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में BSF के असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान शहीद... नक्सल आॅपरेशन में निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला
     कांकेर डीआईजी रतनलाल डांगी ने खबर बस्तर को बताया कि बीएसएफ 134 बटालियन व डीएफ के करीब 200 जवान आॅपरेशन पर निकले थे। इसी बीच किलेनार व कोनकोडो के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट कमांडेंट गजेन्द्र सिंह व जवान अमरेश कुमार की मौत हो गई।  

Read More :  नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, उसका कल ही हुआ था शुभारंभ... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर !

        बताया जाता है कि बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद फोर्स व माओवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, लेकिन हमेशा की तरह जंगलों की आड़ लेकर नक्सली भागने में कामयाब हो गए। बता दें कि रावघाट क्षेत्र में बीएसएफ की 134 नंबर की बटालियन तैनात है। बुधवार को अस्टिटेंट कमांडेंट के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवान आॅपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान जवानों पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। 

Read More :  बड़ी खबर : CRPF जवान ने अपने साथी जवानों पर सर्विस रायफल से बरसाई गोलियां, 2 जवान जख्मी

loading...

        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। इस दौरान कलेक्टोरेट के मेन गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों व कांग्रेसियों के बीच हल्की झूमा-झटकी भी हुई। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासन को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। 

 किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा... कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
         ज्ञापन में 9 सूत्री मांगों का जिक्र किया गया है, जिनमें शासन द्वारा घोषित फसल की सूखा क्षतिपूर्ति/मुआवजा राशि प्रदान करने, फसल की बीमा राशि देने, बेमौसम बारिश/ओलावृष्टि से रबि फसल के नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति प्रदान करने, किसानों का पूर्णत: कर्ज माफ करने, मनरेगा के माध्यम से शीघ्र रोजगार दिए जाने, मनरेगा का लंबित भुगतान प्रदान करने जैसी मांगें शामिल हैं। 



          कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना ने बताया कि प्रदेश के 21 जिलों के 96 तहसील को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। पर सूखाग्रस्त किसानों को अभी तक कोई राशि या फसल बीमा का लाभ नही मिला है। कांग्रेस ने इन सभी मांगों को लेकर आज कलेक्टोरेट का घेराव किया है। हमारी मांग है कि सरकार किसानों का पूरा कर्ज माफ करे। साथ ही विभिन्न पदों पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। 
पूर्व विधायक के कृत्य की निंदा :  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा नेता व पूर्व विधायक भीमा मण्डावी द्वारा दंतेवाड़ा के एक पत्रकार को धमकी देने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नपा अध्यक्ष दीपक कर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलिका कर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, पीएन उरकुड़े, सलीम रज़ा उस्मानी, सुलोचना कर्मा, फिरोज नवाब, विप्लव मलिक, उस्मान खान, मनोज साहा, विमल सलाम समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

देखिए वीडियो... 

loading...

       कांकेर @ खबर बस्तर। परलकोट क्षेत्र के दर्जनों गांव में बीएसएनएल नेटवर्क की बदतर सेवाओं के खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। पखांजुर में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीएसएनएल दफ्तर का घेराव कर तालाबंदी की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी झूमाझटकी भी हुई। 

BSNL की बदतर सेवाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी... दफ्तर में तालाबंदी की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस की झूमाझटकी
         बता दें कि पखांजुर समेत बांदे, कापसी, बड़गांव सहित आासपास के गांवों में इकलौते BSNL की मोबाइल सेवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में आए दिन नेटवर्क की समस्या के चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट भी अक्सर ठप रहता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद BSNL के आला अफसरों द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। 



Read More :  जंगल सफारी में मुरुम-मिट्टी के काम में खर्च कर दी 7 करोड़ से अधिक राशि... टेंडर भी नहीं हुआ, वनमंत्री गागड़ा ने विधानसभा में स्वीकारा !   

        इसी समस्या को लेकर युवक कांग्रेसियों ने शनिवार को बीएसएनएल के खिलाफ सड़क पर उतर जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पखांजुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जब युवक कांग्रेस के लोग बीएसएनएल के कार्यालय पहुंचे तो ताला लगाने की कोशिश कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर खींचातानी हुई। 



        पुलिस के विरोध के बाद युवा कांग्रेसी कार्यालय के सामने ही बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'रघुपति राघव राजा राम, बीएसएनएल को सद्बुद्धि दे भगवान' का भजन भी किया। जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मलिक, अमर मंडल, राजदीप हालदार, इंद्रजीत बिस्वास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सोमेन मंडल, सूरज बिस्वास, रूपसिंह पोटाई, कमल देवनाथ, मनीष कोसरिया, अभिजीत बिस्वास सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़िए... कवासी लखमा के बिगड़े बोल... कांग्रेस के मंच से बोले- 'रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह'... देखिए वीडियो


loading...

       कांकेर @ खबर बस्तर। माओवाद की समस्या से जूझ रहे बस्तर में नक्सल आॅपरेशंस में तैनात सुरक्षा बल के जवानों पर आए दिन कई प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां BSF की 114वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य द्वारा बांदे पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। 

BSF कैम्प में पदस्थ जवान पर लगा स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप..! स्कूल के प्राचार्य ने थाने में की लिखित शिकायत
         जानकारी के अनुसार बांदे हाई स्कूल व बालिका छात्रावास के सामने BSF का कैम्प खोला गया है। आरोप है कि इसके सामने से गुजरने वाली छात्राओं से यहां तैनात एक जवान अश्लील इशारे व भद्दे कमेंट्स करता है। एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि मंगलवार  6 फरवरी की शाम साढ़े 5 बजे वह ट्यूशन के लिए जा रही थी। जैसे ही वह कैम्प के सामने से गुजरने लगी तो वहां तैनात एक जवान उसे अश्लील इशारे व भद्दे कमेंट्स करने लगा। 



       जवान की इस हरकत से डरी-सहमी छात्रा ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। छात्रा की बात सुनकर शिक्षकों ने बैठक कर थाने में जवान की शिकायत करने का निर्णय लिया। इसके बाद शास. उच्चतर माध्यमिक शाला बांदे के प्राचार्य जेआर कांचन ने थाने में लिखित शिकायत की। प्राचार्य का कहना है कि पहले भी छात्राओं ने जवान द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की है, जिसके चलते पुलिस की शरण में जाना पड़ा। 



        इधर, पालकों का कहना है उक्त जवान पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका हैं। इस बार अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सब यहां से कैंप हटाने की मांग करेंगे। बांदे टीआई पारस पटेल ने 'खबर बस्तर डॉट कॉम' को बताया कि इस मामले की शिकायत बुधवार को मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Read More :  जगदलपुर के MLB गर्ल्स स्कूल के मेन गेट पर अज्ञात युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मची सनसनी

loading...
 

      कांकेर @ खबर बस्तर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

कोयलीबेड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का जवान घायल.. पैर में लगी गोली, हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर
       जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में जख्मी जवान का नाम वीरप्पा बताया जा रहा है। जवान BSF की 35वीं बटालियन में पदस्थ था। कांकेर एसपी कन्हैया लाल धुव ने बताया कि कोयलीबेड़ा से पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। 



      इसी दौरान गोमे गट्टा के पास घने जंगलों में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में माओवादी भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान को पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।  
Read More : जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला... आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल
नक्सली हमले में शहीद जवानों की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : चरणदास महंत
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ.चरणदास महंत ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने जवानों की शहादत के लिए सीधे तौर पर रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।  

       महंत का आरोप है कि नक्सली हमले के वक्त शहीद जवानों के पास बूलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे, जिसके कारण पुलिस जवानों का नक्सलियों की गोली से मौत हो गई। इसके लिए छत्तीसगढ़ की की सरकार जिम्मेदार है। बकौल डॉ. महंत यह सरकार की नाकामी है।

       गौरतलब है कि कांग्रेस नेता महंत सोमवार को शहीद मूलचंद कंवर के परिजनों से मिलने उनके गृहग्राम घनाडबरी पहुंचे थे। शहीद जवान के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रमन सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। माओवादियों व पुलिस की ओर से चलने वाली गोलियों से सिर्फ और सिर्फ आदिवा​सियों की ही मौत हो रही है।

Read More : बस्तर में 'माओवादियों' के साथ 'मच्छरों' से भी लड़ाई लड़ रहे फोर्स के जवान... मलेरिया ने फिर छीनी 2 जवानों की जिंदगी
कांकेर में सुरक्षा बलों ने नाकाम की नक्सली साजिश... सर्च आॅपरेशन के दौरान बरामद किए तीन IED, मौके पर किया गया डिफ्यूज
       कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में BSF और जिला पुलिस बल की ज्वाइंट पार्टी ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए तीन आईईडी बम लगा रखे थे, जिसे जवानों ने बरामद कर समय रहते निष्क्रिय कर दिया।

     बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी सर्च आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में कोटरी नदी के किनारे सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पुल के पास तीन बम बरामद किए।  

     कांकेर एसपी केएल धु्व ने घटना की पुष्टि करते बताया कि नक्सलियों की मंशा जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी। इसी इरादे से माओवादियों ने नदी के पास बम लगाया था। लेकिन जवानों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि पुलिस ने मौके से दो प्रेशर बम और एक पेट्रोल बम बरामद किया है। सुरक्षा बलों द्वारा इसे मौके पर ही ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया।
loading...
 
कांकेर जेल के बंदियों का अनोखा कारनामा... वुडन आर्ट से बनाया राष्ट्रगीत, गोल्‍डन बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है नाम !
      कांकेर @ खबर बस्तर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में कैदियों ने ऐसे अनोखे कारनामे को अंजाम दिया है जिसकी आज हर ओर चर्चा हो रही है। यहां जिला जेल में निरूद्ध बंदियों ने वुडन आर्ट के जरिये राष्ट्रगीत 'वंदेमातरम' की कलाकृति उकेरी है। कैदियों की इस अनूठी पहल को 'गोल्‍डन बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड' में दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। 

style="text-align: justify;">

बताया जा रहा है कि बंदियों की यह कलाकृति 26 जनवरी के मौके पर नरहरदेव मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। जिला जेल के जेलर सतीश चंद्र भुवार्य ने बताया कि इस वुडन आर्ट को बनाने 10 बंदियों ने लगभग एक महीने तक अथक प्रयास किया। जिस वुडन आर्ट पर राष्र्टगीत उकेरी गई है वह 38 फीट लम्बा और 22 फीट चौड़ा है। 

style="text-align: justify;">

जेल अधीक्षक के मुताबिक वुडन आर्ट जैसी कला को सीखकर यहां के बंदी अब स्वावलंबी बन चुके हैं। इससे कैदियों के जीवन में काफी बदलाव भी आया है। इनका ये काम आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ​ही देशभक्ति से ओतप्रोत है। बंदी बताते हैं कि जेल में उन्हें यह कला सीखने को मिली जिससे उनका हौसला बढ़ा है। अब वे जेल की चारदीवारी से बाहर निकलने के बाद वुडन आर्ट के जरिये ही अपनी आजीविका चलाना चाहते हैं। 

style="text-align: justify;">

बता दें कि यहां के बंदियों द्वारा बनाए गए वुडन आर्ट को अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के प्रयास तेज हो गए हैं। संस्था के सदस्य नवल किशोर राठी बताते हैं कि कांकेर जेल के कैदियों की कलाकृति उन्होंने देखी है। इस कला में बंदियों की एक महीने की मेहनत व समर्पण साफ झलकती है। इस पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान दिलाने के प्रयास हो रहे हैं।
loading...
 
नक्सली उत्पात: रेल लाइन निर्माण में लगी 5 वाहनों में लगाई आग... वनकर्मियों व मजदूरों को पीटा, ठेकेदार के बेटे के अपहरण की भी खबर
       कांकेर @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने जिले में आज जमकर उत्पात मचाते 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र की है, जहां हथियारबंद नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी के साथ ही वनकर्मियों व मजदूरों की जमकर पिटाई भी की। वहीं माओवादियों द्वारा ठेकेदार के बेटे का अपहरण किए जाने की भी खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जिन वाहनों को फूंक डाला वो रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी थी। कांकेर एसपी केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टि करते बताया कि कोसरेंडा के पास निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को माओवादियों ने आग लगा दी। इनमें 3 टिप्पर, एक हाइवा और एक हाइड्रोलिक लोडर शामिल है। वारदात को अंजाम देने बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। इनमें महिला माओवादी भी शामिल थीं। 
       एसपी के मुताबिक माओवादियों ने गाड़ियों में आग लगाने के अलावा वन विभाग के कर्मचारियों व मौके पर मौजूद मजदूरों से मारपीट भी की है। इसकी शिकायत वनकर्मियों ने थाने में पहुंचकर की। हालांकि, एसपी ने ठेकेदार के बेटे के अपहरण की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होने बताया कि मजदूरों व वनकर्मियों को नक्सलियों द्वारा अपने साथ ले जाकर पूछताछ की गई है। मौके से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में वनकर्मी कामयाब रहे।