न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद अब मैसेजिंग एप वॉट्सएप जल्द ही नया फीचर ला रहा है। बताया जा रहा है कि Whatsapp ने नए फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। वॉट्सएप ने शुक्रवार को अपने ब्लाग में बताया कि इस फीचर के आने पर कोई भी मैसेज सिर्फ 5 लोगों या ग्रुप्स में ही भेजा जा सकेगा। 

फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

      खबरों के मुताबिक मैसेजिंग एप से फॉरवर्ड बटन को हटाने की भी तैयारी चल रही है। बता दें कि फिलहाल Whatsapp अपने यूजर्स को अनलिमिटेड मैसेज फॉरवर्ड करने की सुविधा दे रही है लेकिन सरकार के दबाव के बाद कंपनी इसमें बदलाव लाने की तैयारी में है। नया फीचर अपडेट होने पर कोई भी मैसेज, फोटो या वीडियो को एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स या चैट ग्रुप्स में ही फॉरवर्ड कर सकेंगे। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके
जानिए क्या है बदलाव की वजह :   दरअसल, 3 जुलाई को आईटी मंत्रालय ने वॉट्सएप को चेतावनी देते हुए अफवाहों और फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। सरकार ने कहा कि 'लॉ एंड ऑर्डर मशीनरी अपना काम कर रही है, पर वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने के लिए हो रहा है जो चिंताजनक है। इसके बाद कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन देकर यूजर्स को अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी। 
Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

      मीडिया रिपोट्स की मानें तो वॉट्सऐप अपने फेक न्यूज वेरिफिकेशन टूल Verificado को इस साल के आखिर में एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों तक शुरू कर सकता है। इसके बाद इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वोटिंग पर फेक न्यूज का असर न पड़े। बता दें कि इस टूल का इस्तेमाल जून में मैक्सिको में हुए आम चुनाव में किया गया था। 

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: