न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लोगों की जान बचाने के लिए संचालित संजीवनी 108 एक मासूम की असमय मौत का कारण बन गई। संजीवनी का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। आखिरकार एंबुलेंस का कांच तोड़कर बच्चे का शव बाहर निकाला गया।
Read More : लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका !
मामला मंगलवार का है। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि वे लोग ट्रेन से बिहार से छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उनके डेढ़ महीने के बच्चे के दिल में छेद था। बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने पर इमरजेंसी सेवा संजीवनी एक्सप्रेस को बुलाकर उसे मेकाहारा पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल परिसर में संजीवनी के अप्रशिक्षत ड्राइवर काफी देर तक इसका गेट नहीं खोल पाए।
Read More : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश
करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस का कांच तोड़ा गया लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से परिजन सकते में हैं और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि प्रदेश में बीते दो दिनों से 108/102 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में संजीवनी व महतारी एंबुलेंस सेवा जुगाड़ के कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रही है। जिसका खामियाजा आज एक परिवार को भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़िए : खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान
loading...

Post A Comment: