कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में कई माओवादियों के हताहत होने का दावा किेया है।
Read More : पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची
जानकारी के अनुसार कांकेर के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम माओवादियों ने जवानों पर उस वक्त गोलीवारी शुरू कर दी, जब वे इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही।
यह भी पढ़िए : KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' पेड़ के बीच रिश्ते की कड़ी तलाशने हो रही कोशिश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च
इसी दौरान नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी जद में आकर सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों के नाम संतोष लक्ष्मण और नित्यनंदन नायर बताए जा रहे हैं। दोनों ही शहीद जवान BSF की 121वीं बटालियन में तैनात थे।

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
बताया जा रहा है कि जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्सलियों द्वारा किए गए शक्तिशाली बारूदी विस्फोट की जद में आने से इनकी शहादत हो गई। खबर लिखे जाने तक मौके से पुलिस पार्टी वापस नहीं लौटी है।
Read More : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया... तीनों के शव और हथियार बरामद, फायरिंग में एक जवान घायल

loading...

Post A Comment: