कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस—नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक जवान जख्मी है, जिसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल को रायपुर रेफर करने की तैयारी
  🔼  प्रतीकात्मक तस्वीर

      कांकेर एसपी केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि सर्चिंग पर जवान निकले थे। इसी दौरान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मोहला के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फोर्स पर हमला कर दिया। इसमें 2 जवानों की शहादत हुई है।  

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

     जवानों ने भी माओवादियों के हमले का जवाब दिया, जिसके बाद जंगल की आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए। इधर, नक्सली हमले में घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर भिजवाने की तैयारियां की जा रही है। घटना रविवार सुबह की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। 

Read More :  नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: