शेख इमरान @ नारायणपुर । बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे आॅपरेशंस में सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। बुधवार को नारायणपुर जिले में हुई मुठभेड़ में फोर्स ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के हर शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा एक विदेशी आॅटोमेटिक रायफल समेत  विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

# Exclusive Photo's : नारायणपुर जिले में DRG और STF की ज्वाइंट पार्टी ने मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी नक्सलियों को किया ढेर... विदेशी आॅटोमेटिक रायफल बरामद
       पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी व एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी नारायणपुर थाना क्षेत्र के बालेबेड़ा के जंगलों में बुधवार की सुबह एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी बीच जगंल में घात लगाए माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और नक्सली हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। 

# Exclusive Photo's : नारायणपुर जिले में DRG और STF की ज्वाइंट पार्टी ने मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी नक्सलियों को किया ढेर... विदेशी आॅटोमेटिक रायफल बरामद

यह भी पढ़िए :  बीजापुर में BSNL का सूरत ए हाल : शादी खत्म हो गई और महिला घर खोजती रह गई... पढ़िए ये दिलचस्प खबर

       जवानों की जवाबी कार्रवाई के सामने नक्सली टिक नहीं सके और घने जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। फायरिंग बंद होने पर जवानों ने मौके की सर्चिंग के दौरान दो माओवादियों के शव बरामद किए। घटनास्थल से एक विदेशी ऑटोमेटिक रायफल और दो 315 बोर रायफल भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी फोर्स ने बरामद की है। 

Read More :  पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

# Exclusive Photo's : नारायणपुर जिले में DRG और STF की ज्वाइंट पार्टी ने मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी नक्सलियों को किया ढेर... विदेशी आॅटोमेटिक रायफल बरामद

Read More :  सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, CRPF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

       एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के शवों को मुख्यालय लाया गया। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में नक्सलियों की कंपनी नम्बर 5 के सेक्शन कमांडर किशोर को जवानों ने ढेर कर दिया। वहीं दूसरे नक्सली की अभी शिनाख्ति की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की मानें तो दोनों की नक्सली कंपनी नम्बर 5 के सदस्य थे और दोनों पर शासन द्वारा 8-8 लाख रूपए का ईनाम घोषित है।

Read More :  सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में कोबरा के जवानों ने एक माओवादी को किया ढेर... भरमार और अन्य सामग्री बरामद


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: