न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सिर्फ साल वन में पाए जाने वाले सब्जियों के राजा बोड़ा की बाजार में धूम मची हुई है। इन दिनों इसके बड़े नखरे हैं और काफी महंगे दाम में ये बिक रहा है। वैज्ञानिक इसी बोड़े की साल वृक्ष के साथ रिश्ते की कड़ी तलाशने में लगे हैं क्योंकि लैब में इसका रिप्रोडक्शन फेल हो गया है।
बारिश के बाद हर साल साल वृक्षों के नीचे एक गोल कवक (फफूंद) यानि फंगस निकलता है। इसकी लज़ीज़ तरकारी बनाकर लोग खाते हैं। बस्तर में ये बेहद प्रसिद्ध है। चूंकि ये मानसूनी सीजन में ही मिलता है इसलिए इसकी डिमाण्ड बहुत रहती है। मानसून की दस्तक के साथ ही बाजारों में यह बिकने पहुंचने लगता है।
शुरूआती सीजन में बोड़ा की कीमत इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि ये कोमल होता है और बाद में ये कड़ा और सस्ता हो जाता है। इन दिनों बस्तर के बाजारों में यह बहुतायत में मिल रहा है। हालांकि, महंगे दाम के बावजूद अपने खास ज़ायके की वजह से यह लोगों की पसंद बना हुआ है और लोग चटखारे लेकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं।
यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
जानिए, क्या है बोड़ा : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा के वनस्पति विभाग के सहायक प्राध्यापक तुनीर खेलकर बताते हैं कि ये फंगस बेसीडियोमाइसिटीस परिवार का सदस्य है। इसके उपर आवरण होता है जो अंदर पाए जाने वाले कवक के स्पोर (बीज) को नुकसान होने बचाता है। ये केवल साल के वृक्ष के नीचे ही क्यों पाया जाता है। इस पर वे रिसर्च कर रहे हैं।
Read More : भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''
सहायक प्राध्यापक खेलकर का कहना है कि लैब में इसके रिप्रोडक्शन की कई बार कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उनके मुताबिक साल वनों को बचाना अति आवश्यक है। बोड़े का दोहन भी संतुलित तरीके से किया जाना चाहिए, नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा जब बोड़ा देखने को भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ एरिया में इसके दोहन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !
loading...




Post A Comment: