दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बुधवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहे। इस दौरान मांई दंतेश्वरी के दर्शन के पश्चात उन्होंने गीदम ब्लाक के जावंगा में स्थित एजुकेशन सिटी का भी अवलोकन कर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान ऐसा भी वक्त आया जब राष्ट्रपति की क्लास एक आठवी कक्षा की छात्रा ने ली।
Read More : दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे
दरअसल, आस्था विद्या मंदिर स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास का राष्ट्रपति ने जब अवलोकन किया तो सबसे पहले उन्होंने बच्चों से कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी। फिर बहुत ही सहज और सरल तरीके से विद्यार्थियों से बात-चीत की। इस दौरान स्मार्ट क्लास में अध्ययनरत छात्रा संध्या नेताम ने राष्ट्रपति कोविंद को विज्ञान पढ़ाया। इस दौरान पास खड़े मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मंद मंद मुस्कुराते रहे।
Read More : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद
छात्रा के पढाने के ढंग से खासे प्रभावित राष्ट्रपति कोविंद ने संध्या से पूछ ही लिया कि आप विद्यार्थी है या शिक्षक अथवा दोनों। उन्होंने छात्रा से उसके नाम संध्या का मायने भी पूछा। इसका कु. संध्या द्वारा सकारात्मक उत्तर देने पर राष्ट्रपति कोविंद काफी प्रफुल्लित हुए। इस दौरान राष्ट्रपति और सीएम ने छात्रा का आत्मविश्वास देखकर उन्हे शाबासी दी।

इस दौरान सीएम डॉ. सिंह ने राष्ट्रपति को बताया कि इस एजुकेशन सिटी में 17 संस्थाएं संचालित हैं। जहां पर केजी क्लास से हायर सेकेण्डरी और पॉलीटेक्निक जैसे कौशल क्लासेस संचालित की जा रही हैं। यहां हिन्दी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं में पढत्राई की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर राष्ट्रपति की धर्मपत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे।
Read More : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...
Read More : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...
loading...