रायपुर @ खबर बस्तर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षाकर्मियों को संविलियन का तोहफा दिया है। रमन सरकार ने शिक्षाकर्मियों की वर्षों पुरानी संविलियन की मांग मान ली है। सोमवार की शाम मंत्रालय में आयोजित रमन कैबिनेट की बैठक में सरकार ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर मुहर लगा दी। बैठक में 1 जुलाई 2018 को आठ साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षा​कर्मियों के संविलियन का प्रस्ताव पास कर दिया गया। 

चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ...

यह भी पढ़िए  :  भाजपा विधायक की गुंडागर्दी CCTV में कैद : थाने में घुसकर कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी भी दी, FIR दर्ज

      बताया जा रहा है कि पहले चरण में प्रदेश के 1 लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। वहीं शेष 75 हजार शिक्षाकर्मियों को क्रमशः 8 साल की सेवा पूर्ण करने पर इसका लाभ मिलेगा। संविलियन हो जाने से शिक्षाकर्मियों के वेतन में 7 से 12 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद अब भविष्य में शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति भी नहीं होगी।   

Read More :  विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों को दी संविलियन की सौगात... कैबिनेट की बैठक में जल्द लगेगी मुहर !   

    जानकारी के मुताबिक शिक्षाकर्मियों के संविलियन होने से राज्य सरकार पर लगभग 1 हजार 3 सौ 46 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार पड़ेगा। बताया गया है कि संविलियन का कार्य क्रमबद्ध रूप से किया जाएगा। शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) का संविलियन शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा। इसके बाद शिक्षाकर्मी जैसे-जैसे 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करते जाएंगे। वैसे-वैसे भविष्य में शिक्षा विभाग के अधीन होते जाएंगे।  

Read More :  नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'

       बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाक​र्मी लगातार सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे। लिहाजा चुनावी साल में सरकार ने शिक्षाकर्मियों को नाराज नहीं करते हुए संविलियन की मांग को पूरा करने का फैसला लिया। विगत 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में सीएम डॉ. रमन सिंह ने संविलियन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लग गई। 

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: