जगदलपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंच चुके हैं। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बुधवार की सुबह उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी पहुंची हैं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये राष्ट्रपति व सीएम दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना हुए।
Read More : दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे
राष्ट्रपति का विमान जब जगदलपुर पहुंचा तक हल्की बारिश हो रही थी। बूंदाबांदी के बीच सीएम समेत नेताओं व अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दंतेवाड़ा के लिए उड़ान नहीं भर सका। राष्ट्रपति व सीएम काफी देर तक VIP लाउंज में इंतजार करते रहे।
Read More : नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौसम साफ होने बाद हेलीकॉप्टर ने जावंगा के लिए उड़ान भरी। उनके साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह भी दंतेवाड़ा रवाना हुए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति हेलीकाप्टर के जरिये जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे।
Read More : अब फोर्स के रसद पर नक्सलियों की नजर... CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को माओवादियों ने लूटा, बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम
बता दें कि 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ली थी। इसकी पहली वर्षगांठ वे बस्तर में मनाएंगे। उनके बस्तर प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा जिले के हीरानार के सरस्वती शिशु मंदिर में लंच के साथ बच्चों से चर्चा करेंगे। इसके अलावे कई कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद वे शाम को चित्रकोट लौटेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
Read More : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...
loading...



Post A Comment: