नारायणपुर @ खबर बस्तर। विकास यात्रा के तीसरे दिन नारायणपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जिले को 223 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के खेल मैदान में सोमवार को उन्होंने इन कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां बंदूक लेकर नहीं, विकास लेकर आया हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरछा और नारायणपुर के दूरस्थ अंचलों में बसे आखिरी गांव और घरों तक बिजली पहुंचाने का काम इस सरकार ने किया है। इस क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि में तेजी के साथ काम चल रहा है। सीएम ने कहा कि नक्सलवाद विकास में बाधक हैं। इन्होंने यहां की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही युवाओं की जवानी छीनने का भी काम किया है। उन्होंने विकास में बाधक ऐसे लोगों से आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के विकास में बाधक न बनें।
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit polls में त्रिशंकु विधानसभा के दिख रहे आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit polls में त्रिशंकु विधानसभा के दिख रहे आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !
सीएम ने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए इसके फायदे बताए। उन्होंने कहा-अब अबूझमाड़ के गांव और बसाहटों में बिजली पहुंच चुकी है। कुछ गांव और बसाहट बची हैं। उनमें भी जल्द ही बिजली पहुंचेगी। अबूझमाड़ के बच्चे लालटेन और चिमनी में पढ़कर नहीं रोशनी में पढ़कर डाक्टर और इंजीनियर बनेंगे। मुझे खुशी तब और ज्यादा होगी, जब यहां का बच्चा इस जिले का कलेक्टर, डाक्टर, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बन कर इलाके की सेवा करेगा।
5 माह के नीलेश को गोद में लेकर किया दुलार : मुख्यमंत्री ने आमसभा के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी धौड़ाई के मरसकोल (बोथा) निवासी कलावती के 5 माह के बच्चे को देखकर उसे अपने गोद में लिया और स्नेह और दुलार किया। सीएम के इस स्नेह से भरे व्यवहार को देख बच्चे की मां अचंभित एवं हर्षित हई। डॉ सिंह ने माता से बच्चे का नाम और उम्र पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दर्शक दीर्घा में बैठे पुरूष व महिलाओं से आत्मीयता के साथ हाथ मिलते हुए अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने जनता को सौगात देते कहा कि 15 दिन के भीतर रायपुर से ओरछा (अबूझमाड़) तक बस सेवा का परमिट दे दिया जायेगा। उन्होंने जिला मुख्यालय में अम्बेडकर पार्क के लिए 50 लाख रूपए व मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण और जिला सत्र न्यायालय की भी घोषणा की। सीएम ने अबूझमाड़ के दूरस्थ पांच गांवों कोडोली, जिवलापदर, नेड़नार, ताड़ोनार और आकाबेड़ा में बसे 169 परिवारों को भू-स्वामी अधिकार पत्र सौंपा। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 870 परिवारों को रेडियो की सौगात दी।
loading...

Post A Comment: