न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई को बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति कोविंद के साथ रहेंगे। संभाग मुख्यालय जगदलपुर के एयरपोर्ट पर सीएम सुबह 10.25 बजे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
Read More : दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे
यहां से राष्ट्रपति कोविंद के साथ डॉ. सिंह जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति दंतेवाड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के बच्चों से चर्चा करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे।
Read More : नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद जावंगा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी परिसर में सक्षम स्कूल के दिव्यांग बच्चों और आस्था विद्या मंदिर के बच्चों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति एजुकेशन सिटी में बीपीओ का शुभारंभ करने के बाद चित्रकोट आएंगे। कोविंद वहां बस्तर का सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात देखेंगे।

Read More : बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी
राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जुलाई को जगदलपुर के डिमरापाल में 11 बजे स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.45 बजे जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति को भावभीनी बिदाई देंगे। मुख्यमंत्री 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Read More : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

loading...

Post A Comment: