महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ में इस साल ​के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की सत्ता में चौथी दफे काबिज होने की जुगत में पार्टी ने प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही है। इन सबके बीच दंतेवाड़ा में पार्टी नेताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव में मिली हार से कोई सबक लिया हो, ऐसा लगता नहीं है। 

भाजपा की बैठक में तल्ख तेवर में नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह... कार्यकर्ताओं से बोले- 'कुव्वत है तो सीट जीतकर दिखाओ'
         यह हम नहीं कह रहे बल्कि, लोक सुराज के पहले दिन दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तल्खी ने इस बात के संकेत दिए हैं। दरअसल, रविवार की रात हुई भाजपा की बैठक में सीएम के तेवर बेहद सख्त नजर आए। भाजपा दफ्तर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली पर वे पूरी मीटिंग के दौरान गंभीर बने रहे। यह तल्खी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। 
सीएम की नाराजगी के गवाह बने प्रदेश के वन मंत्री महेश गागड़ा। उनके सामने सीएम डॉ. सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जमकर क्लास ली। फिर पुचकारते हुए कहा पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसे हर हाल में ​हासिल कर प्रदेश में इस बार भी सरकार बनानी है। इसमें कोताही बिल्कुल नहीं चलेगी।   


भाजपा की बैठक में तल्ख तेवर में नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह... कार्यकर्ताओं से बोले- 'कुव्वत है तो सीट जीतकर दिखाओ' 2
        संभवत: यह पहला मौका था जब सौम्य स्वभाव के मुख्यमंत्री के चेहरे पर नाराजगी के भाव दिख रहे थे। पार्टी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि सीएम की नाराजगी की असल वजह रही भाजपा पदाधिकारियों की  आपसी गुटबाजी। इस मुद्दे पर सूबे के मुखिया ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सब कुछ भुलाकर पार्टी हित में काम करने और सभी को साथ लेकर चलने की नसीहत दे डाली।  

Read More  :  विधानसभा चुनाव से पहले SC वोटरों को लुभाने CM रमन सिंह ने खेला बड़ा सियासी दांव... अब 'महार' और 'महारा' का झंझट खत्म, लोक सुराज में किया ऐलान

        इतना ही नहीं उन्होने कार्यकर्ताओं से पूछा- 'इस बार भी सीट जीतोगे कि नहीं।' जवाब मिला, जीतेंगे भाई साब ! तो सीएम बोले- 'कुव्वत है तो दंतेवाड़ा सीट जीतकर दिखाओ।' मुख्यमंत्री ने कहा- 'दक्षिण बस्तर की बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की 3 सीटें हर हाल में जीतनी हैं। इसके लिए जी जान से जुट जाएं।  

        सीएम ने साफ तौर पर कहा कि बस्तर के इन तीन जिलों में सरकार ने जितना विकास किया है, उतना किसी जिले में नही हुआ। इसके बावजूद अगर हम यहाँ की सीटें नहीं जीत पाते हैं तो य​ह हमारी नाकामी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। डॉ. सिंह जब यह नसीहत दे रहे थे तो उस वक्त सुकमा के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देव, धनीराम बारसे और पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण भदौरिया भी मौजूद थे।
जानिए सीएम की तल्खी की वजह :  दरअसल, हाल के 5-6 सालों में दंतेवाड़ा ने देश-दुनिया में अपनी नई पहचान स्थापित की है। लाइवलीहुड कालेज, एजुकेशन सिटी, सक्षम, छू लो आसमान, लक्ष्य,  कैशलेस विलेज, कड़कनाथ पालन जैसी अनूठी परियोजनाओं के जरिये नक्सल प्रभावित यह जिला प्रदेशभर में रोल मॉडल बनके उभरा है। इसके बावजूद पिछली दफे दंतेवाड़ा की सीट भाजपा की झोली से खिसक कर कांग्रेस के खाते में चली गई। इसकी वजह थी पार्टी नेताओं की आपसी गुटबाजी और अंतर्कलह। इस बार भी कमोबेश वैसे ही हालात हैं, जैसे 5 बरस पहले थे। पार्टी के कई पदाधिकारियों की आपस में नहीं बनती। कई लोगों के बीच अभी भी तलवारें खिंची हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने में पदाधिकारी पीछे नहीं हट रहे। ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिनसे सीएम भी बखूबी वाकिफ हैं। ऐसे में जब लोक सुराज अभियान के जरिये सीएम ने चुनावी शंखनाद किया तो बैठक में अपने तेवरों से वे कार्यकर्ताओं को यह बताने से नहीं चूके कि पार्टी से हम हैं, हमसे पार्टी नहीं।   

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: