दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। किसानों से सूखा राहत राशि के एवज में पैसों की डिमांड करने वाले घूसखोर पटवारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर की अनुशंसा पर दंतेवाड़ा एसडीएम बीआर ठाकु्र ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पटवारी केएल राव को सस्पेंड कर दिया है।

घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज... किसानों से पैसे, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई

Read More :  महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

       बता दें कि हाल ही में केशापुर ग्राम पंचायत के कुछ किसानों ने सूखा राहत राशि के एवज में पटवारी द्वारा पैसों की मांग करने की लिखित शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार से की थी। किसानों का आरोप था किे घूसखोर पटवारी ने उनसे सूखा राहत की राशि जारी करने के नाम पर तकरीबन 62 हजार रुपए वसूले थे। इतना ही नहीं पटवारी ने किसानों के पट्टे भी जब्त कर लिए थे।  

Read More :  बीजापुर विधानसभा के 200 से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया... विस के 245 केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में
किसानों का कहना था कि पटवारी उनसे पैसे के अलावा मुर्गा व दारू की डिमांड भी करता था। उक्त मांग पूरी नहीं करने पर पटवारी द्वारा पर किसानों की जमीन कुर्क करने की धमकी भी दी जाती थी। किसानों के मुताबिक पटवारी ने उनसे 15 से 20 हजार रूपए तक की मांग की थी।
Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !

     किसानों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। अपनी पड़ताल में एसडीएम ने पाया कि पटवारी द्वारा किसानों से घूस लेने का आरोप सही है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले बरस अल्प वर्षा के चलते किेसानों को सूखा राहत की राशि जारी की गई थी। 

Read More :  फोर्स को फंसाने पहाड़ी नाले में एंबुश लगाए बैठी थी नक्सली कमलू की पलटन... और खुद ही फंस गए लाल लड़ाके, मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: