दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरूवार को तिमेनार में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से SLR समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
     नक्सलियों की मांद में घुसकर इस कार्रवाई को डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने अंजाम दिया। इस इलाके में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी बीच जंगल में छिपे नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। 

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
     जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस इलाके में कैंप लगाया था, जिसे जवानों ने घ्वस्त कर दिया। 

यह भी पढ़िए :  BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
        एनकाउंटर खत्म होने के बाद मौके से पुलिस पार्टी ने 4 महिला समेत कुल 8 नक्सलियों का शव और इसके पास से 2 इंसास राइफल, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 12 बोर की बंदूक, भरमार बंदूक़ समेत गोला बारूद और दैनिक उपयोगी समान बरामद किया गया है। 

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
     मौके पर जवानों का हौसला बढ़ाने दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप खुद पहुंचे और जवानों को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी। बता दें कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। 

Read More :  नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
      मौके से बरामद हथियारों के आधार पर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से कई के लाखों के इनामी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  

Read More :  माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छुपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन'

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: