न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। अर्जी के साथ साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर घर में अकेली रहती हैं। उनकी जान को खतरा है। इसलिए बिना किसी देरी के आर्म्स लाइसेंस जारी किया जाए।
Read More : पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !
बता दें कि साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था। जांच के बाद उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस की अर्जी एसएसपी कार्यालय भेज दी गई है। मिसेज धोनी ने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। गौरतलब है कि धोनी भी अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। उन्होंने करीब 9 साल पहले पिस्टल खरीदी थी।
यह भी पढ़िए : जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...
साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती हैं। वहीं निजी काम के सिलसिले में अकेले इधर-उधर जाना पड़ता है। इस वजह से जान खतरे में बनी रहती है। बता दें कि धोनी के दलादली स्थित आवास पर हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी सूचना देती हैं। वहीं पुलिस की गश्ती गाड़ी भी उनके आवास का चक्कर लगाती रहती है।
Read More : शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !

loading...