न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बुधवार को टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। गंभीर की जगह 23 साल के श्रेयस अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया है। 

5 मैचों में हार के बाद 'गौतम' का 'गंभीर' फैसला : दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी, 23 साल के श्रेयस अय्यर को मिली कमान !

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम

       बता दें कि आईपीएल-11 में दिल्ली की टीम ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है।  अब तक खेले गए 6 मैचों में टीम को महज 1 मैच में ही जीत मिली है। जबकि 5 मैच गंवा कर वह 2 अंक के साथ सबसे नीचे आठवें पायदान पर है।

       गौरतलब है कि गौतम गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन संस्करणों में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद 2011 में उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। उनकी कप्तानी में टीम चैम्पियन भी बनी। इसके बाद गंभीर ने इसी साल दिल्ली टीम में वापसी की थी। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलगढ़ के बच्चों ने लहराया परचम : नेशनल साईंस ओलंपियाड में 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित जीते कुल 16 पदक   

     कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते गंभीर ने कहा, 'ये मेरा निजी फैसला है। मैं टीम को अपना बेहतर योगदान नहीं दे पाया। इस नाते मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी। मुझे लगता है कि इसके लिए ये सही वक्त है। मैं दबाव नहीं झेल पा रहा था। जब आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो एक कप्तान के तौर पर आपको जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।'

      बकौल गंभीर, 'किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों कोटला में मिली हार के बाद ही मैंने कप्तानी छोड़ने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। मैं खुद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हूं। गंभीर ने स्पष्ट किया कि उनके ऊपर कप्तानी छोड़ने का कोई दबाव नहीं था। यह मेरा निजी फैसला था।

Read More :  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: