न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में आज देशभर की निगाहें महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर थीं। चानू ने देश को निराश नहीं किया और पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। मीरा ने कुल 196 किलो भार उठाकर इतिहास रचा। 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में चानू ने 48 किलो वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता था।
Read More : पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन
वहीं, इससे पहले पुरुषों में भारत के गुरुराजा ने रजत के तौर पर देश को पहला मेडल भी दिलाया। गुरुराजा ने कुल 249 किलोग्राम उठाकर सिल्वर मेडल जीत लिया और देश को पहला पदक दिलाया। गोल्ड मेडल मलेशिया के इजहार अहमद ने जीता। श्रीलंका के चतुरंगा लकमल ने ब्रॉन्ज जीता।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 11 दिन तक चलने वाले इन खेलों में भारत के 200 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। साल 2014 में भारत ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में 64 पदक हासिल किए थे। इस बार चुनौती इससे ज्यादा पदक लाने की है।
Read More : जोगी के इंतजार में तेज बारिश के बीच घंटों बैठे रहे समर्थक, छजकां सुप्रीमो ने मोबाइल से किया सभा को संबोधित
Read More : जोगी के इंतजार में तेज बारिश के बीच घंटों बैठे रहे समर्थक, छजकां सुप्रीमो ने मोबाइल से किया सभा को संबोधित
बैडमिंटन में भारत 5-0 से आगे : भारतीय बैडमिंटन टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत ने गुरुवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी। मुकाबले के पहले मैच में मिश्रित युगल में भारत के प्रणव चैरी चोपड़ा और रुतविका गडे का सामना श्रीलंका के सचिन दियास और थिलिनि प्रामोडिका हेंडाहेवा से था।
बैडमिंटन के बाद टेबल टेनिस से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। महिला टीम इवेंट में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से मात दी। टीम इवेंट के पहले मैच में मनिका बत्रा ने वारुसाविथाना को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया। दूसरे मैच में भारत की सुर्तिथा मुखर्जी ने मनिक्कु बादु को 11-5, 11-8, 11-4 से हराया और तीसरे मैच में पूजा और सुर्तिथा की जोड़ी ने हंसानी और मनिक्कु को 11-6, 11-7, 11-3 से हराया।
Read More : खबर बस्तर Live ब्रेकिंग : काला हिरण शिकार केस में सलमान खान 20 साल बाद दोषी करार... सैफ-तब्बू समेत बाकी सभी आरोपी बरी
News & Photo Courtesy : aajtak.intoday.in
Read More : खबर बस्तर Live ब्रेकिंग : काला हिरण शिकार केस में सलमान खान 20 साल बाद दोषी करार... सैफ-तब्बू समेत बाकी सभी आरोपी बरी
loading...


Post A Comment: