न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे में 73 रनों से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। विराट की अगुवाई में भारत ने 6 मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही लगातार 9वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर बीते 26 साल में भारतीय टीम ने पहली बार कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीता है। इससे पहले साल 2010-11 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के पास वनडे सीरीज जीतने का अच्छा मौका था। सीरीज में भारत 2-1 से आगे भी था पर आखिरी दो मैच हारकर टीम 3-2 से सीरीज गंवा बैठी।
जो सचिन-अजहर-धोनी ना कर सके, विराट ने कर दिखाया :
बता दें कि लगातार सबसे अधिक द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है। विंडीज ने मई 1980 से मार्च 1988 के बीच लगातार 15 सीरीज पर कब्जा किया था। दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद अब टीम इंडिया लगातार 9 सीरीज जीतकर दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया (8) तीसरे स्थान पर है।
ऐसे शुरू हुआ था जीत का सिलसिला : टीम इंडिया की लगातार 9 वनडे सीरीज जीत का सिलसिला साल 2016 में जिंबाब्वे पर मिली जीत के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (2016), इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका (2017) के बाद साउथ अफ्रीका को लगातार सीरीज में हराकर यह खास उपलब्धि हासिल की।
टीम इंडिया के विजय रथ पर एक नजर...
1. भारत का जिंबाब्वे दौरा 2016 -
तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 3-0 से विजयी
2. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2016 -
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 3-2 से विजयी
3. इंग्लैंड का भारत दौरा 2017 -
तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-1 से विजयी
4. भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2017 -
पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 3-1 से विजयी
Read More : फागुन मंडई को लेकर हुई टेंपल कमेटी की बैठक में उठी मांग... 'मुरिया दरबार' की तर्ज पर लगे 'मांईजी का दरबार'
पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 5-0 से विजयी
6. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2017 -
पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत 4-1 से विजयी
7. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2017-
तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-1 से विजयी
8. श्रीलंका का भारत दौरा 2017-
तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-1 से विजयी
9. भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 2018 -
छ: मैचों की वनडे सीरीज में भारत 4-1 से आगे
loading...


Post A Comment: