न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में चिर प्रतिद्वंदी टीमों भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेला गया हाकी का हाईवोल्टेज उद्घाटन मैच आखिरी लम्हों में निराशा में बदल गया। खिताब की प्रबेल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया को 2-2 के ड्रा से संतोष करना पड़ा। 

कामनवेल्थ गेम्स : आखिरी 7 सेकंड में भारत ने गंवाया जीत का मौका, भारत-पाकिस्तान मैच 2-2 से ड्रा
        मनप्रीत की कप्तानी में पुरूष टीम ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले पूल बी मैच में काफी अच्छी शुरूआत की। इसके बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। पाक के खिलाफ पिछले सात मैचों में अपराजेय भारत जीत की दावेदार के रूप में उतरी। लेकिन पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इरफान जूनियर ने 38वें और फिर मैच समाप्ति से एक मिनट पहले अली मुम्बाशर ने 59वें मिनट में बराबरी का गोल दाग भारत से उसकी जीत छीन ली।  

Read More :  कामनवेल्थ गेम्स 2018 : भारत को मिली सुनहरी कामयाबी, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड 

       भारत के दिलप्रीत सिंह ने एसवी सुनील की मदद से मैदानी गोल से 13वें मिनट में ही भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से मजबूत बढ़त दिला दी। वहीं पहले क्वार्टर के आखिरी में भारत को पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन ड्रैग मिलकर रूपिंदर पाल सिंह इसे भुना नहीं सके। 

      कमजोर मानी जा रही कोच रोलैंट ओल्टमैंच की पाकिस्तानी टीम ने  आखिरी दो क्वार्टर में पूरे खेल को पलट कर रख दिया। बता दें कि ओल्टमैंस इससे पहले चार वर्षाें तक भारतीय टीम से बतौर हाई परफार्मेंस निदेशक और फिर मुख्य कोच के रूप में जुड़े रहे थे। हाल ही में उन्हें पाक का कोच बनाया गया है। 

Read More :   जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: