न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा. भारत ने 217 रनों का टारगेट 67 गेंदें रहते हासिल कर लिया. मनजोत कालरा 101 और हार्विक देसाई 47 रनों पर नाबाद रहे. मनजोत ने 102 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 8 चौके लगाए. टीम इंडिया ने 38.5 ओवरों में 2/220 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत हासिल की.

Breaking News : भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का सरताज... फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर बना चैम्पियन

       लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का दूसरा विकेट 131 के स्कोर पर गिरा. शुभमान गिल (31) को परम उप्पल ने बोल्ड किया. शुभमान ने अपनी पारी में चार चौके लगाए. इससे पहले 71 के स्कोर पर कप्तान पृथ्वी शॉ (29) विल सदरलैंड की गेंद पर बोल्ड हुए थे. उन्होंने भी अपनी पारी में चार चौके लगाए.

भारतीय गेंदबाजों का फिर दिखा दम
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.2 ओवर में 216 रनों पर ढेर हो गई. ईशान पोरेल (2/30), कमलेश नागरकोटी (2/41), शिवा सिंह ( 2/36), अनुकूल रॉय (2/32) और शिवम मावी (46/1) की गेंदबाजी की बदौलत कंगारू टीम बड़े स्कोर की तलाश में सफल नहीं हो पाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोनाथन मेरलो ने सर्वाधिक 76 रन बनाए, जबकि परम उप्पल के बल्ले से 34 रन आए.

ऑस्ट्रेलिया को एक बाद एक झटके
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी झटका शिवम मावी ने दिया. 216 के स्कोर पर रयान हेडली (1) को विकेट के पीछे हार्विक देसाई ने लपका. इसी स्कोर पर बैक्टर होल्ट (13)रन आउट हुए. 214 के स्कोर पर जैक इवांस (1) कमलेश नागरकोटी ने बोल्ड किया. जोनाथन मेरलो (76) का बेशकीमती विकेट अनुकूल रॉय ने झटका. ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश में मेरलो को शिवा सिंह ने  कैच किया. विल सदरलैंड (5) को विकेटकीपर देसाई ने शिवा सिंह की गेंद पर लपका.

अनुकूल रॉय ने अपने स्पिन से दो विकेट निकाले
शिवा ने ही 183 के स्कोर पर नाथन मैक्स्वीनी (23) को कॉट एंड बोल्ड किया. इससे पहले 134 के स्कोर पर परम उप्पल (34) को अनुकूल रॉय ने अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया. 59 रनों के स्कोर पर कमलेश नागरकोटी ने कंगारू कप्तान जेसन सांघा (13 रन)  को देसाई के हाथों कैच कराया. इससे पहले जैक एडवर्ड्स (28) और मैक्स ब्रायंट (14) दोनों ईशांत पोरेल के शिकार हुए. दूसरा 52 और पहला विकेट 32 रनों पर गिरा. एडवर्ड्स का कैच नागरकोटी ने, जबकि ब्रायंट को अभिषेक शर्मा ने लपका.

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: