बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम में श्रीकृष्णा पामभोई क्लब के तत्वाधान में इन दिनों अंतरराज्यीय क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के डीआईजी आलोक अवस्थी, कलेक्टर डाॅ अय्याज तंबोली और एसपी एमआर अहिरे समेत अन्य अफसर मैच का लुत्फ लेने मैदान पहुंचे। 

आला अफसरों ने बल्ला थाम बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह...  स्टेडियम के विस्तार की मौके पर मिली हरी झण्डी
       इस मौके पर अफसरों ने बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्लब के अध्यक्ष जगदीष कोण्ड्रा, सचिव मकबूल अहमद एवं राकेश केतारप ने टूर्नामेंट के स्तर को देखते हुए स्टेडियम के विस्तार व क्लब को संसाधन देने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने मैदान विस्तार की अनुमति मौके पर ही दे दी। 



       
Read More : किराना दुकान में चोरी करने गए दो आरोपी बुरी तरह झुलसे, अब पहुंचे पुलिस की हिरासत में ! 

      मैच के दौरान सीआरपीएफ की 170 बटालियन के कमाण्डेंट संजय कुमार मीणा, एसडीएम डीसी बंजारे, एसडीओपी पीताम्बर पटेल, तहसीलदार शिवनाथ बघेल एवं अन्य अफसर पहुंचे थे। इस अवसर पर श्रीकृष्णा पामभोई क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्याम कोण्ड्रा व आनकारी रविन्द्र भी उपस्थित थे।




       इस टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मंगलवार को खेला गया। इसमें टाॅस जीतकर बचेली ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बचेली ने निर्धारित 20 ओवर में 113 रन बनाए। बचेली के सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इस टीम के सूर्या ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। हैदराबाद के सोमन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिए। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 13.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य पार कर लिया। 

आला अफसरों ने बल्ला थाम बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह...  स्टेडियम के विस्तार की मौके पर मिली हरी झण्डी 2
         हैदराबाद के अजीम ने 38 व मन्नान ने 31 रन बनाए। बचेली के कुक्कू ने दो व अजय ने एक विकेट लिया। बुधवार को दो सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेफा हैदराबाद व कोण्डागांव के बीच होगा, जबकि दूसरा केपीसीसी भोपालपटनम व भैरमगढ़ के बीच। बता दें कि भो.पटनम में बीते 3 दशकों से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह है।

Read More :  स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्‍ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !


loading...
  

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: