पहले वनडे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की शानदार जीत... कैप्टन विराट ने किया ऐसा कारनामा, सचिन की बराबरी पर पहुंचे
          न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक के सामने आफ्रीकी कैप्टन फाफ डुप्लेसिस की लाजवाब पारी फीकी पड़ गई। कप्तान विराट कोहली (112) और अजिंक्य रहाणे (79) की बेमिसाल पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। 


        दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने महज चार विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने 45.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 270 रन बनाए और जीत दर्ज की। पूर्व कप्तान एमएस धोनी 4* और हार्दिक पांड्या 3* रन पर नाबाद रहकर पवेलियन लौटे।




        इस मैच में शतक लगाने के साथ ही कप्तान विराट कोहली विश्व के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ वनडे मैचों में शतक लगाया है। इससे पहले यह कारनामा श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था।


विराट कोहली की पारी को इन आंकड़ों से समझिए...

➧  यह द. अफ्रीका में खेला गया पहला वन-डे है, जिसमें दोनों ही टीम के कप्तानों ने सेंचुरी मारी है। इस मैच में विराट कोहली ने 112 और फाफ डु प्लेसी ने 120 रन की पारी खेली। 

➧  विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। इससे पहले सौरव गांगुली 5 और सचिन तेंदुलकर 1 शतक बना चुके हैं। 

➧  द. अफ्रीका में उसी की धरती पर टेस्ट और वन-डे में शतक लगाने वाले विराट दुनिया के तीसरे कप्तान बने। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिग और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग कर चुके हैं।  

➧  यह कप्तान विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में पहला वन-डे शतक है। वहीं बतौर कप्तान यह उनका 11वां शतक है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम भी 11 शतक दर्ज हैं, जो उन्होंने कैप्टन रहते बनाए हैं।                            
photo courtesy : indianexpress

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: