Articles by "कोंडागांव"
Showing posts with label कोंडागांव. Show all posts

      काेंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की कोंड़ागांव पुलिस के लिए सोमवार का दिन कामयाबी भरा रहा। जिले के छोटे उसरी इलाके में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया। फोर्स ने मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। इसके अलावा दो अन्य नक्सलियों ने भी नक्सलवाद से तौबा कर आज पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। 


मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो  नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

       एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का नाम जगनू रामू बताया जा रहा है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक वह बयानार LOS का कमांडर था। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग में पुलिस पार्टी ने नक्सली के शव के साथ 9 एमएम पिस्टल और सिंगल नली बंदूक बरामद की है। 

यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

      इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों को गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई वह कोंडागांव जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। इधर, आईटीबीपी 41 वीं वाहिनी हड़ेली कैंप में 2 नक्सलियों ने अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद दाेनों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जताई है। 

मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो  नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       बता दें कि इस इलाके में आईटीबीपी कैंप की स्थापना के बाद बीते 7 महीने में 5 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नाम गुलाब राम यादव  (जनताना सरकार सदस्य) और बिज्जू राम यादव (जनमिलिशिया सदस्य) है। दोनों ने आईटीबीपी के कमांडेंट सुरेंद्र खत्री व कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया। इस दौरान उन्होंने अपनी भरमार बंदूक भी सौंप दी।

यह भी पढ़िए :  PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ


loading...

       कोंडागांव/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में बुधवार को नक्सलियों के एलओएस कमांडर ने सरेंडर कर दिया। इस पर शासन द्वारा पांच लाख का इनाम घोषित था। वहीं दंतेवाड़ा में पुलिस ने एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली, मलांगिर एरिया कमेटी में पिछले तीन सालों से सक्रिय था। 

कोंडागांव में 5 लाख के इनामी LOS कमांडर ​ने किया आत्मसमर्पण... मलांगिर एरिया कमेटी में 3 साल से सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

     फोर्स के दबाव और राज्य की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एलओएस कमाण्डर जगराम कचलाम उर्फ चंदू उर्फ बदरू पिता सुरजू राम ने कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक​ पल्लव के सामने समर्पण किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जगराम ने बताया कि जून 2012 में हितुलवाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में वह भी शामिल था। इसके अलावा वह कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

      इधर, दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने जनमिलिशिया सदस्य माड़वी हिड़मा को कोंडासावली और कोंडा पारा की घाटियों से घेराबंदी कर पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सली पर आरोप है कि वह माओवादी कमांडर विनोद के कहने पर पुलिस की रेकी करने, सड़क खोदने, नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने जैसे काम करता था। अरनपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO : धरने पर बैठी पुलिस परिवार की महिलाएं... तो भड़के ASP, बोले- ''पुलिस वालों को विद्रोह करने का अधिकार नहीं, निपटेंगे ऐसा करने वाले !''


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच चल रहे अघोषित युद्ध के हालात के बीच कोंडागांव जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक नक्सली द्वारा पुलिस के सामने हथियार नहीं डालने से परेशान उसकी पत्नी ने मौत को गले लगा लिया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। 

खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
        कोण्डागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लवा ने खबर बस्तर को बताया कि ग्राम नेड़वाल के मरकाम पाल पारा निवासी 3 लाख का इनामी नक्सली रमेश सोरी भानपुरी LOS का मेंबर है। उसकी पत्नी सोनमती सोरी (30) ने अपना घर बर्बाद होता देख और पति द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करने से परेशान होकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 

खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी ! 2

Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम

       एसपी के मुताबिक सोनमति का भाई संतु कोर्राम भी नक्सली था। उसने शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर इसी साल जनवरी के पहले हफ्ते कोण्डागांव पुलिस के सामने हथियार डाल दिए थे। इसके बाद से सोनमति अपने पति रमेश सोरी पर भी माओवाद को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने लगातार दबाव बना रही थी। लेकिन रमेश ऐसा करने से बच रहा था। 

यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

        यहां तक की कई महीनों से उसने गांव आना-जाना बंद कर दिया और परिवार से भी नाता तोड़ लिया था। अपने पति के इस उपेक्षापूर्ण रवैये से तंग आकर आखिर​कार सोनमति ने खुदकुशी कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सोनमति के दो मासूम बच्चे भी हैं। पिता हथियार थामे जंगलों की खाक छान रहा है और मां की ममता का साया इनके सिर से उठ चुका है। ऐसे में मासूमों का भविष्य अब अंधकारमय हो गया है। 
loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में माओवादियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जिले के बयानार थाना क्षेत्र के आदनार गांव में बीती रात नक्सलियों ने धावा बोलकर दो ग्रामीणों की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। माओवादियों ने जिन 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है, उनमें 58 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। 
कोंडागांव में नक्‍सलियों ने 58 साल के बुजुर्ग समेत दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, 5 ग्रामीणों की जमकर पिटाई भी की
नक्सलियों ने गांव के ही 5 अन्य ग्रामीणों की जमकर पिटाई भी की है। बताया जा रहा है कि जिन ग्रामीणों की हत्या की गई है, वो क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में बतौर मजदूर कार्य कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी बात से माओवादी नाराज थे और बौखलाहट में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।
Read More :  किस्टारम नक्सली हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, CRPF 212 बटालियन के कमांडेंट पर गिरी गाज, किया गया ट्रांसफर 

       जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात आदनार गांव में बड़ी संख्या में नक्सली आ धमके। इसके बाद माओवादियों ने खूनी खेल खेलते हुए गांव के रहने वाले रैजू कोर्राम पिता जयसिंह कोर्राम (35) वर्ष तथा सुदू कोर्राम पिता चमरा राम कोर्राम (58) की लाठी-डण्डा से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी।  

       नक्सलियों की बर्बरता यहीं खत्म नही हुई। उन्होंने गांव के अन्य 5 ग्रामीणों नेहरू कोर्राम पिता गागरा, नवलू कोर्राम पिता चमरा, सागा कोर्राम पिता सोनधर कोर्राम, सोनू कोर्राम पिता चमारा कोर्राम तथा सुनीता कोर्राम पिता सोनधर को भी लाठी-डण्डे से बेदम पिटाई की। इधर, घायल ग्रामीण किसी तरह से नक्सली चंगुल से बचकर भागने में सफल हुए।  

       बता दें कि इससे एक दिन पहले ही कोंडागांव पुलिस के सामने 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वाले नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल थे। कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल आॅपरेशंस से माओवादी बैकफुट पर हैं। लगातार हो रही नक्सलियों की गिरफ्तारी व सरेंडर से भी नक्सली बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में वे निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहते हैं। 

यह भी पढ़िए :  तेलंगाना की भद्राचलम पुलिस ने छत्तीसगढ़ के 8 संदिग्धों से भारी मात्रा में विस्फोटक किया बरामद... KB से बोले कोत्तागुड़म SP, नक्सलियों को लगेगा झटका

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बीते दो दिनों से जारी नक्सली वारदातों के बीच छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार है। जिला पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी की ज्वाइंट टीम को सर्चिंग के दौरान यह  कामयाबी मिली। केशकाल क्षेत्र के धुर घाट की पहाड़ी से इस नक्सली की गिरफ्तारी की गई है। 

नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली कामयाबी... 5 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, टिफिन बम भी बरामद
        पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली का नाम सुकू राम कोर्राम उर्फ सुक्कू उर्फ क्रांति, पिता बुधराम कोर्राम, निवासी कोंगेरा थाना झारा जिला नारायणपुर बताया जा रहा है। इसके पास से 12 किलो का एक टिफिन बम, बैटरी, नक्सल साहित्य, बैनर आदि बरामद किया गया है। बता दें कि पकड़ा गया नक्सली उत्तर बस्तर क्षेत्र में घटित करीब आधा दर्जन वारदातों में शामिल था।

        कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सल आॅपरेशंस पर सुरक्षा बलों की ज्वाइंट पार्टी रवाना की गई थी। सर्चिंग के दौरान धुरघाट पहाड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में इसने अपना नाम सुक्कू उर्फ क्रांति बताया। साथ ही कबूल किया कि वह पुलिस जवानों को नुकसान पहुचाने की नीयत से टिफिन बम व अन्य सामान सामान लेकर घूम रहा था।  

      एसपी डॉ. पल्लव के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध धनोरा थाने में अपराध क्रमांक 04/2018 धारा 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 23, 38(2), 39(2) यूएपीए एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस फिलहाल इससे पूछताछ में लगी है।

यह भी पढ़िए :  सुकमा के बाद अब बीजापुर में नक्सली वारदात... सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले, 'खबर बस्तर' से बोले SP, बिना सुरक्षा चल रहा था काम

पुलिस की मानें तो नक्सली निम्नांकित घटनाओं में शामिल रहा...
      1.  साल 2012 में भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के परवी के साप्ताहिक बाजार में पुलिस मुखबिरी के संदेह में विजय पिता घसिया राम सलाम को मारने की घटना में शामिल था। 

     2. साल 2012 में ग्राम कट्टीगांव में पुलिस मुठभेड़ की वारदात में संलिप्तता।  

        3. साल 2013 में केशकाल में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर अंधाधुध फायरिंग की। जिसमें 1 पुलिस जवान शहीद एवं 02 जवान घायल हो गये थे।
  
      4. साल 2014 में कुएंमारी में सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के नीयत से बम लगाने एवं फायरिंग करने की घटना में सम्मलित था। 

      5. लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 के दौरान आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तमोस में पुलिस पार्टी पर बम विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।

       6. साल 2015 में ग्राम तिमड़ी में सड़क निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर जलाने की घटना में शामिल था। 

यह भी पढ़िए : किष्टारम IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल गायब... नक्सलियों द्वारा लूट लिए जाने की आशंका, सर्च आॅपरेशन में जुटी फोर्स !

loading...

          कोण्डागांव @ खबर बस्तर। गुरूवार को कोंडागांव पुलिस ने नक्सल आॅपरेशंस में एक और कामयाबी हासिल की। या यूं कहें जवानों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और माओवादियों के नापाक मंसूबे नाकामयाब हो गए। दरअसल, सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दो नक्सली जिंदा टिफिन बम लेकर घूम रहे थे। जिन्हें सर्चिंग पर निकले जवानों ने धर-दबोचा। 

VIDEO : बड़ी वारदात की फिराक में जिंदा टिफिन बम लेकर घूम रहे थे दो माओवादी... फोर्स ने किया गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला
        जानकारी के मुताबिक जिले के मर्दापाल थाने से जिला पुलिस बल, एसटीएफ और आईटीबीपी 41वीं वाहिनी की ज्वाइंट पार्टी एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। गश्त के दौरान राजा-रानी पहाड़ से लगे जंगल के पास फोर्स को देखकर दो संदिग्ध लोग झाड़ियों में छिप रहे थे। इन्हें पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। 



       पूछताछ में संदिग्धों ने अपना नाम पार्वती कोर्राम पिता गान्डो निवासी और रामधर सोरी पिता डुण्डीराम सोरी बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों जनमिलिशिया सदस्य हैं। तलाशी लेने पर इनके पास से 18 किलो का जिंदा टिफिन बम और बिजली वायर बरामद किया गया। दोनों ही टेमरूगांव थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।  



       दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने सिमेंट बोरी में भारी मात्रा में नक्सली बैनर व नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। पूछताछ में इन्होने कबूल किया है कि उनके पास से बरामद टिफिन बम से वे सड़क निर्माण में लगे वाहनों और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने वाले थे। लेकिन इससे पहले कि वे अपने मंसूबे में सफल होते पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध मर्दापाल थाने में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

देखिए  Exclusive  वीडियो...















        कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए थानों को हाईटेक करने की कवायद तेज कर दी है। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्‍लव की पहल पर सोमवार को जिले के सभी 11 थानों को इन्वेस्टिगेशन किट वितरित किया गया। बता दें कि प्रदेशभर में यह पहला मौका है जब पुलिस को प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए आधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है। 

इस जिले की पुलिस अब फोरेंसिक एक्‍सपर्ट के बिना भी कर सकेगी मामले की पड़ताल... प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए थानों को दिया गया इन्वेस्टिगेशन किट
          पुलिस थानों में विवेचना किट उपलब्ध रहने से कोंडागांव पुलिस को अब हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदातों में फोरेंसिक एक्सपर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे मामलों की पड़ताल में तेजी आएगी और पुलिस का समय भी बचेगा। पहले ऐसे मामलों की विवेचना में फोरेंसिक एक्सपर्ट जगदलपुर से बुलाए जाते थे। इस दौरान घटना से जुड़े साक्ष्‍यों में छेड़खानी की आशंका भी बनी रहती थी। 



      इस संबंध में एसपी अभिषेक पल्लव बताते हैं कि जिले में सोशल पुलिसिंग पर जोर देने के लिए सभी पुलिस थानों को इन्वेस्टिगेशन किट उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पुलिस को मामलों की विवेचना में काफी मदद मिलेगी। थाना स्तर पर ही अब फोरेंसिक जांच हो सकेगी। आने वाले दिनों में इस पर और भी काम किया जाएगा। 
       



       एसपी डॉ. पल्लव की मानें तो जिले में नक्सल गतिविधियों के अलावा अन्य सभी अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। बीते दो महीनों के भीतर जिले में कुल 132 मामलों में आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट माननीय न्यायालय में पेश की जा चुकी है। पुलिस लगातार अपराधों पर नियंत्रण की कोशिश में लगी है, विवेचना किट भी इसी प्रयास का एक हिस्सा है।
 


जानिए क्या है इन्वेस्टिगेशन किट में... 
पुलिस थानों को वितरित किए गए इन्वेस्टिगेशन किट में मैग्नीफायर ग्लास, हैण्ड ग्लव्‍स, स्केल व टेप जैसी अन्य महत्वपूर्ण चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस का दावा है कि इनके जरिए जिले के थाना प्रभारी भी अब घटना से जुड़े साक्ष्य आसानी से जुटा सकेंगे। 

Read More :  बस्तर में नक्सली वारदातों पर सीएम डॉ. रमन ने तोड़ी चुप्पी... बोले- नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही, उलटी गिनती शुरू ! 


      कोंडागांव @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग में बीते दो दिनों के भीतर लाल आतंक की लगातार आ रही खबरों के बीच कोंडागांव पुलिस को नक्सल आॅपरेशंस में सफलता हासिल हुई है। यहां गुरुवार को एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष 3 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली अहम कामयाबी... एसपी के समक्ष 3 नक्सलियों किया सरेंडर
        पुलिस के अनुसार सरेंडर करने वाले तीनों नक्सलियों में कंपनी नंबर 6, बयानार एलओएस और नेड़वाल बाल संघम सदस्य शमिल हैं। पूर्वी बस्तर डिविजन के कंपनी नंबर 6 का नक्सली सुखधर उर्फ उमेश कुमेटी पर 8 लाख का इनाम घोषित है। वहीं 3 लाख के इनामी बयानार एलओएस सदस्य समपो कोर्राम और नेड़वाल बाल संघम सदस्य पंडरू राम शोरी ने भी आत्मसमर्पण किया है।



       पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन नक्सलियों ने साल 2016 के ग्राम टेटम और साल 2017 में ग्राम तुसवाल और ईरपानार में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल होने की बात कबूल की है। एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर तीनों नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 



       आत्मसमर्पित नक्सली सुखधर ने बताया कि माओवादी संगठन में जिस तरह का व्यवहार होता है खास कर महिला नक्सलियों के साथ, उसे देखते हुए उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला कर लिया है। पूछताछ में नक्सलियों ने अन्य कई जानकारियां मिलने की बात भी कही जा रही है।

Read More :  बंद के पहले बेकाबू हुए माओवादी... NMDC डिपाजिट 13 एरिया में जीप को किया आग के हवाले, मजदूरों को मार कर भगाया !

loading...
  
कोंडागांव में गांजा तस्करी का अनोखा मामला... एंबुलेंस में मरीज को लिटाकर गांजे की तस्करी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार
       कोंडागांव @ खबर बस्तर। बस्तर के रास्ते लंबे अरसे से अंतरराज्यीय तस्कर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि ये अब तस्करी के नए-नए तरीके भी ईजाद करने से नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सामने आया जब पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस की तलाशी ली तो वह भी हैरान रह गई। 
       
       दरअसल, इस एंबुलेंस में तस्कर गांजा भर कर ले जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस में बाकायदा एक मरीज को लिटाकर ऑक्सीजन सिलेंडर और ग्लूकोज तक लगा रखा था। पर वे पुलिस की मुस्तैद नजरों से बच नहीं सके। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 72 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत ढ़ाई लाख रूपए आंकी गई है। 
       
         कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोक कर इसकी तलाशी ली। इस दौरान एम्बुलेंस में एक मरीज और एक अटेंडर बैठा पाया गया। पुलिस की टीम ने बारीकी से एंबुलेंस का मुआयना किया तो इसके अंदर पीछे सीट के नीचे 26 पैकेट में कुल 72 किलो वजनी गांजा पाया गया। 
       एसपी के मुताबिक गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक एंबुलेंस तैयार की और उसमें अपने ही एक साथी को मरीज बनाकर लिटा दिया था, ताकि पुलिस को उन पर शक ना हो सके। यह वाहन बेधड़क सभी पुलिस थानों से होती हुई गुजरी पर  एंबुलेंस और उसमे मरीज को देखते हुए किसी ने भी इसकी जांच नहीं की। आखिरकार फरसगांव थाने के पास गाड़ियों की चेकिंग के दौरान ये गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
             एसपी डॉ. पल्लव ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले तीनों ही आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं। ये आरोपी एंबुलेंस में मरीज की आड़ में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के वर्धा ले जाने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने इन्हें धर-दबोचा। तीनों ही आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर जेल भेजा गया है।


loading...