काेंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की कोंड़ागांव पुलिस के लिए सोमवार का दिन कामयाबी भरा रहा। जिले के छोटे उसरी इलाके में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया। फोर्स ने मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। इसके अलावा दो अन्य नक्सलियों ने भी नक्सलवाद से तौबा कर आज पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
Read More : पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा !
एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का नाम जगनू रामू बताया जा रहा है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक वह बयानार LOS का कमांडर था। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग में पुलिस पार्टी ने नक्सली के शव के साथ 9 एमएम पिस्टल और सिंगल नली बंदूक बरामद की है।
यह भी पढ़िए : गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत
इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों को गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई वह कोंडागांव जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। इधर, आईटीबीपी 41 वीं वाहिनी हड़ेली कैंप में 2 नक्सलियों ने अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद दाेनों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जताई है।
इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों को गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई वह कोंडागांव जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। इधर, आईटीबीपी 41 वीं वाहिनी हड़ेली कैंप में 2 नक्सलियों ने अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद दाेनों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जताई है।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
बता दें कि इस इलाके में आईटीबीपी कैंप की स्थापना के बाद बीते 7 महीने में 5 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नाम गुलाब राम यादव (जनताना सरकार सदस्य) और बिज्जू राम यादव (जनमिलिशिया सदस्य) है। दोनों ने आईटीबीपी के कमांडेंट सुरेंद्र खत्री व कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया। इस दौरान उन्होंने अपनी भरमार बंदूक भी सौंप दी।
यह भी पढ़िए : PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ
loading...



Post A Comment: