कोंडागांव/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में बुधवार को नक्सलियों के एलओएस कमांडर ने सरेंडर कर दिया। इस पर शासन द्वारा पांच लाख का इनाम घोषित था। वहीं दंतेवाड़ा में पुलिस ने एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली, मलांगिर एरिया कमेटी में पिछले तीन सालों से सक्रिय था। 

कोंडागांव में 5 लाख के इनामी LOS कमांडर ​ने किया आत्मसमर्पण... मलांगिर एरिया कमेटी में 3 साल से सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

     फोर्स के दबाव और राज्य की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एलओएस कमाण्डर जगराम कचलाम उर्फ चंदू उर्फ बदरू पिता सुरजू राम ने कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक​ पल्लव के सामने समर्पण किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जगराम ने बताया कि जून 2012 में हितुलवाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में वह भी शामिल था। इसके अलावा वह कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

      इधर, दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने जनमिलिशिया सदस्य माड़वी हिड़मा को कोंडासावली और कोंडा पारा की घाटियों से घेराबंदी कर पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सली पर आरोप है कि वह माओवादी कमांडर विनोद के कहने पर पुलिस की रेकी करने, सड़क खोदने, नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने जैसे काम करता था। अरनपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO : धरने पर बैठी पुलिस परिवार की महिलाएं... तो भड़के ASP, बोले- ''पुलिस वालों को विद्रोह करने का अधिकार नहीं, निपटेंगे ऐसा करने वाले !''


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: