न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच चल रहे अघोषित युद्ध के हालात के बीच कोंडागांव जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक नक्सली द्वारा पुलिस के सामने हथियार नहीं डालने से परेशान उसकी पत्नी ने मौत को गले लगा लिया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। 

खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
        कोण्डागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लवा ने खबर बस्तर को बताया कि ग्राम नेड़वाल के मरकाम पाल पारा निवासी 3 लाख का इनामी नक्सली रमेश सोरी भानपुरी LOS का मेंबर है। उसकी पत्नी सोनमती सोरी (30) ने अपना घर बर्बाद होता देख और पति द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करने से परेशान होकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 

खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी ! 2

Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम

       एसपी के मुताबिक सोनमति का भाई संतु कोर्राम भी नक्सली था। उसने शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर इसी साल जनवरी के पहले हफ्ते कोण्डागांव पुलिस के सामने हथियार डाल दिए थे। इसके बाद से सोनमति अपने पति रमेश सोरी पर भी माओवाद को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने लगातार दबाव बना रही थी। लेकिन रमेश ऐसा करने से बच रहा था। 

यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

        यहां तक की कई महीनों से उसने गांव आना-जाना बंद कर दिया और परिवार से भी नाता तोड़ लिया था। अपने पति के इस उपेक्षापूर्ण रवैये से तंग आकर आखिर​कार सोनमति ने खुदकुशी कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सोनमति के दो मासूम बच्चे भी हैं। पिता हथियार थामे जंगलों की खाक छान रहा है और मां की ममता का साया इनके सिर से उठ चुका है। ऐसे में मासूमों का भविष्य अब अंधकारमय हो गया है। 
loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: