कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए थानों को हाईटेक करने की कवायद तेज कर दी है। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्‍लव की पहल पर सोमवार को जिले के सभी 11 थानों को इन्वेस्टिगेशन किट वितरित किया गया। बता दें कि प्रदेशभर में यह पहला मौका है जब पुलिस को प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए आधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है। 

इस जिले की पुलिस अब फोरेंसिक एक्‍सपर्ट के बिना भी कर सकेगी मामले की पड़ताल... प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए थानों को दिया गया इन्वेस्टिगेशन किट
          पुलिस थानों में विवेचना किट उपलब्ध रहने से कोंडागांव पुलिस को अब हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदातों में फोरेंसिक एक्सपर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे मामलों की पड़ताल में तेजी आएगी और पुलिस का समय भी बचेगा। पहले ऐसे मामलों की विवेचना में फोरेंसिक एक्सपर्ट जगदलपुर से बुलाए जाते थे। इस दौरान घटना से जुड़े साक्ष्‍यों में छेड़खानी की आशंका भी बनी रहती थी। 



      इस संबंध में एसपी अभिषेक पल्लव बताते हैं कि जिले में सोशल पुलिसिंग पर जोर देने के लिए सभी पुलिस थानों को इन्वेस्टिगेशन किट उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पुलिस को मामलों की विवेचना में काफी मदद मिलेगी। थाना स्तर पर ही अब फोरेंसिक जांच हो सकेगी। आने वाले दिनों में इस पर और भी काम किया जाएगा। 
       



       एसपी डॉ. पल्लव की मानें तो जिले में नक्सल गतिविधियों के अलावा अन्य सभी अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। बीते दो महीनों के भीतर जिले में कुल 132 मामलों में आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट माननीय न्यायालय में पेश की जा चुकी है। पुलिस लगातार अपराधों पर नियंत्रण की कोशिश में लगी है, विवेचना किट भी इसी प्रयास का एक हिस्सा है।
 


जानिए क्या है इन्वेस्टिगेशन किट में... 
पुलिस थानों को वितरित किए गए इन्वेस्टिगेशन किट में मैग्नीफायर ग्लास, हैण्ड ग्लव्‍स, स्केल व टेप जैसी अन्य महत्वपूर्ण चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस का दावा है कि इनके जरिए जिले के थाना प्रभारी भी अब घटना से जुड़े साक्ष्य आसानी से जुटा सकेंगे। 

Read More :  बस्तर में नक्सली वारदातों पर सीएम डॉ. रमन ने तोड़ी चुप्पी... बोले- नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही, उलटी गिनती शुरू ! 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: