न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बीते दो दिनों से जारी नक्सली वारदातों के बीच छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार है। जिला पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी की ज्वाइंट टीम को सर्चिंग के दौरान यह कामयाबी मिली। केशकाल क्षेत्र के धुर घाट की पहाड़ी से इस नक्सली की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली का नाम सुकू राम कोर्राम उर्फ सुक्कू उर्फ क्रांति, पिता बुधराम कोर्राम, निवासी कोंगेरा थाना झारा जिला नारायणपुर बताया जा रहा है। इसके पास से 12 किलो का एक टिफिन बम, बैटरी, नक्सल साहित्य, बैनर आदि बरामद किया गया है। बता दें कि पकड़ा गया नक्सली उत्तर बस्तर क्षेत्र में घटित करीब आधा दर्जन वारदातों में शामिल था।
कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सल आॅपरेशंस पर सुरक्षा बलों की ज्वाइंट पार्टी रवाना की गई थी। सर्चिंग के दौरान धुरघाट पहाड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में इसने अपना नाम सुक्कू उर्फ क्रांति बताया। साथ ही कबूल किया कि वह पुलिस जवानों को नुकसान पहुचाने की नीयत से टिफिन बम व अन्य सामान सामान लेकर घूम रहा था।
एसपी डॉ. पल्लव के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध धनोरा थाने में अपराध क्रमांक 04/2018 धारा 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 23, 38(2), 39(2) यूएपीए एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस फिलहाल इससे पूछताछ में लगी है।
यह भी पढ़िए : सुकमा के बाद अब बीजापुर में नक्सली वारदात... सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले, 'खबर बस्तर' से बोले SP, बिना सुरक्षा चल रहा था काम
यह भी पढ़िए : सुकमा के बाद अब बीजापुर में नक्सली वारदात... सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले, 'खबर बस्तर' से बोले SP, बिना सुरक्षा चल रहा था काम
पुलिस की मानें तो नक्सली निम्नांकित घटनाओं में शामिल रहा...
1. साल 2012 में भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के परवी के साप्ताहिक बाजार में पुलिस मुखबिरी के संदेह में विजय पिता घसिया राम सलाम को मारने की घटना में शामिल था।
2. साल 2012 में ग्राम कट्टीगांव में पुलिस मुठभेड़ की वारदात में संलिप्तता।
3. साल 2013 में केशकाल में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर अंधाधुध फायरिंग की। जिसमें 1 पुलिस जवान शहीद एवं 02 जवान घायल हो गये थे।
4. साल 2014 में कुएंमारी में सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के नीयत से बम लगाने एवं फायरिंग करने की घटना में सम्मलित था।
5. लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 के दौरान आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तमोस में पुलिस पार्टी पर बम विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
6. साल 2015 में ग्राम तिमड़ी में सड़क निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर जलाने की घटना में शामिल था।
यह भी पढ़िए : किष्टारम IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल गायब... नक्सलियों द्वारा लूट लिए जाने की आशंका, सर्च आॅपरेशन में जुटी फोर्स !
यह भी पढ़िए : किष्टारम IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल गायब... नक्सलियों द्वारा लूट लिए जाने की आशंका, सर्च आॅपरेशन में जुटी फोर्स !
loading...


Post A Comment: