कोंडागांव @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग में बीते दो दिनों के भीतर लाल आतंक की लगातार आ रही खबरों के बीच कोंडागांव पुलिस को नक्सल आॅपरेशंस में सफलता हासिल हुई है। यहां गुरुवार को एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष 3 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।
पुलिस के अनुसार सरेंडर करने वाले तीनों नक्सलियों में कंपनी नंबर 6, बयानार एलओएस और नेड़वाल बाल संघम सदस्य शमिल हैं। पूर्वी बस्तर डिविजन के कंपनी नंबर 6 का नक्सली सुखधर उर्फ उमेश कुमेटी पर 8 लाख का इनाम घोषित है। वहीं 3 लाख के इनामी बयानार एलओएस सदस्य समपो कोर्राम और नेड़वाल बाल संघम सदस्य पंडरू राम शोरी ने भी आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन नक्सलियों ने साल 2016 के ग्राम टेटम और साल 2017 में ग्राम तुसवाल और ईरपानार में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल होने की बात कबूल की है। एसपी अभिषेक पल्लव का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर तीनों नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
आत्मसमर्पित नक्सली सुखधर ने बताया कि माओवादी संगठन में जिस तरह का व्यवहार होता है खास कर महिला नक्सलियों के साथ, उसे देखते हुए उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला कर लिया है। पूछताछ में नक्सलियों ने अन्य कई जानकारियां मिलने की बात भी कही जा रही है।
Read More : बंद के पहले बेकाबू हुए माओवादी... NMDC डिपाजिट 13 एरिया में जीप को किया आग के हवाले, मजदूरों को मार कर भगाया !
loading...
Read More : बंद के पहले बेकाबू हुए माओवादी... NMDC डिपाजिट 13 एरिया में जीप को किया आग के हवाले, मजदूरों को मार कर भगाया !
loading...


Post A Comment: