न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में माओवादियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जिले के बयानार थाना क्षेत्र के आदनार गांव में बीती रात नक्सलियों ने धावा बोलकर दो ग्रामीणों की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। माओवादियों ने जिन 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है, उनमें 58 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। 
कोंडागांव में नक्‍सलियों ने 58 साल के बुजुर्ग समेत दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, 5 ग्रामीणों की जमकर पिटाई भी की
नक्सलियों ने गांव के ही 5 अन्य ग्रामीणों की जमकर पिटाई भी की है। बताया जा रहा है कि जिन ग्रामीणों की हत्या की गई है, वो क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में बतौर मजदूर कार्य कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी बात से माओवादी नाराज थे और बौखलाहट में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।
Read More :  किस्टारम नक्सली हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, CRPF 212 बटालियन के कमांडेंट पर गिरी गाज, किया गया ट्रांसफर 

       जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात आदनार गांव में बड़ी संख्या में नक्सली आ धमके। इसके बाद माओवादियों ने खूनी खेल खेलते हुए गांव के रहने वाले रैजू कोर्राम पिता जयसिंह कोर्राम (35) वर्ष तथा सुदू कोर्राम पिता चमरा राम कोर्राम (58) की लाठी-डण्डा से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी।  

       नक्सलियों की बर्बरता यहीं खत्म नही हुई। उन्होंने गांव के अन्य 5 ग्रामीणों नेहरू कोर्राम पिता गागरा, नवलू कोर्राम पिता चमरा, सागा कोर्राम पिता सोनधर कोर्राम, सोनू कोर्राम पिता चमारा कोर्राम तथा सुनीता कोर्राम पिता सोनधर को भी लाठी-डण्डे से बेदम पिटाई की। इधर, घायल ग्रामीण किसी तरह से नक्सली चंगुल से बचकर भागने में सफल हुए।  

       बता दें कि इससे एक दिन पहले ही कोंडागांव पुलिस के सामने 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वाले नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल थे। कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल आॅपरेशंस से माओवादी बैकफुट पर हैं। लगातार हो रही नक्सलियों की गिरफ्तारी व सरेंडर से भी नक्सली बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में वे निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहते हैं। 

यह भी पढ़िए :  तेलंगाना की भद्राचलम पुलिस ने छत्तीसगढ़ के 8 संदिग्धों से भारी मात्रा में विस्फोटक किया बरामद... KB से बोले कोत्तागुड़म SP, नक्सलियों को लगेगा झटका

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: