दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। गीदम थाना क्षेत्र के सुरोखी के जंगल में बुधवार को मिली सड़ी-गली लाश किसकी है, इसे लेकर संशय पैदा हो चुका है। कपड़ों और उसमें मिले मोबाइल से परिजन इस बात का दावा का कर रहे हैं कि शव CAF सीएएफ के जवान बोसाराम का शव है। जबकि लाश डी कम्पोज हो जाने से पुलिस भी असमंजस में पड़ी हुई है। पुलिस का तर्क है कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सिर्फ हड्डियों के आधार पर ही बोसाराम के शव होने का दावा नहीं किया जा सकता।
बता दें कि दंतेवाड़ा में शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नहीं हो सका था। जिला अस्पताल के मेडिकल स्टॉफ ने पुलिस से पोस्टमार्टम करने के लिए मना कर दिया था। डॉक्टर का कहना था कि यह शव नहीं कंकाल है। हड्डियों का परीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल में लैब नहीं है। इसलिए मेडिकल कॉलेज में ही पोस्टमार्टम हो सकता है। ऐसे में गीदम पुलिस ने दो जवानों को कंकाल लेकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है।
Read More : शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने सगी मां को दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी... पढ़िए क्या है पूरा मामला
बहरहाल, मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक की मौत की असल वजह क्या है? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है। रिपोर्ट आने तक पुलिस CAF के जवान का शव होने दावा करने से बच रही है। हालांकि, मोबाइल और कपड़ों के आधार पर परिजन दावा कर रहे हैं कि शव मृतक बोसाराम का ही है।
बहरहाल, मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक की मौत की असल वजह क्या है? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है। रिपोर्ट आने तक पुलिस CAF के जवान का शव होने दावा करने से बच रही है। हालांकि, मोबाइल और कपड़ों के आधार पर परिजन दावा कर रहे हैं कि शव मृतक बोसाराम का ही है।
जवान की मौत पर खड़े हो रहे सवाल : बुधपदर निवासी CAF के जवान बोसाराम के गायब होने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बोसाराम को करीब डेढ़ महीने से छुट्टी पर बताया जा रहा है। परिजन ने पुलिस में गायब होने की रिपोर्ट 3 अप्रैल को दर्ज कराई है, जिसमें 24 मार्च से लापता होने की बात कही गई है। पत्नी विमला नेताम और घर के लोगों ने भी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जवान के लापता होने के 10 दिनों बाद गीदम थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इस मसले पर गीदम थाना प्रभारी परमानंद ठाकुर ने बताया कि कपड़े और मोबाईल के आधार पर घर वाले जवान का शव होने की बात कह रहे हैं। अभी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव का यहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। इसलिए कंकाल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
loading...


Post A Comment: