रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिस्मफरोशी के धंधे का बड़ा अड्डा बनती जा रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ लगातार हो रहा है। शुक्रवार को सेक्स रैकेट में शामिल 4 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन इलाके के बांसटाल के पास हॉटल यात्रिक से की गई है। 

जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार

Read More :  दंतेवाड़ा नपा उपाध्यक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज

       आपको बता दें कि ​बीते 24 घंटे में राजधानी में यह 3 मामला है, जिसमें सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार को गिरफ्तार चारों युवतियों ने देहव्यापार में शामिल होना कबूल कर लिया है। इनमें दो युवती उत्तर प्रदेश व दो रायगढ़ की बताई जा रही है। गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उक्त कार्रवाई की। 

        गौरतलब है कि गुरुवार को ही राजधानी में 9 युवतियाँ सेक्स रैकेट में पकड़ाई थीं। इस मामले में खुलासा हुआ था कि व्हाट्सअप के जरिये मेट्रो सिटीज की युवतियों का सौदा होता है और ऑनलाइन पेमेंट के बाद देहव्यापार के लिए ये रायपुर आतीं हैं। इसके दूसरे ही दिन सेक्स रैकेट में शामिल 4 अन्य युवतियों के प​कड़ाने से पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। 

यह भी पढ़िए :  नक्सली समर्थन के आरोप में पूर्व सरपंच पुलिस हिरासत में... पूछताछ में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस, बड़े खुलासे की उम्मीद

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: