दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के कटेकल्याण इलाके से सामने आ रही इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने जरा सी बात पर अपनी मां को ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शराब के नशे में धुत बेटे ने आवेश में आकर जन्म देने वाली माता को ही मौत के घाट उतार दिया है।
घटना बीते 31 मार्च की है। मृतका के पति ने घटना के दूसरे दिन पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद बुधवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कटेकल्याण थाना क्षेत्र के छिंदपारा मथाड़ी गांव की निवासी हुंगी कवासी 48 वर्ष पति कोसा कवासी ने अपने पुत्र कुर्रेम कवासी से घर के छत को लेकर कुछ कह दिया। हु्ंगी ने कहा कि शीट लाकर रखे हो, बनाते क्यों नहीं।
यह भी पढ़िए : खबर बस्तर Live ब्रेकिंग : 20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा... सैफ-तब्बू समेत बाकी सभी आरोपी बरी
इतना कहते ही नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बेटे द्वारा की गई बेदम पिटाई से हुंगी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। इधर, मृतिका के पति ने घटना की शिकायत कटेकल्याण थाने में की।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। 3-4 दिनों की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी कुर्रेम कवासी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More : एक सप्ताह से लापता CAF के जवान की जंगल में मिली सड़ी-गली लाश... छुट्टी पर घर आया था जवान, कपड़ों और मोबाइल से हुई पहचान
Read More : एक सप्ताह से लापता CAF के जवान की जंगल में मिली सड़ी-गली लाश... छुट्टी पर घर आया था जवान, कपड़ों और मोबाइल से हुई पहचान
loading...

Post A Comment: