न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस खबर को पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे... आप सोचने को मजबूर होंगे कि हमारा समाज आखिर किस दिशा में जा रहा है। खबर यूपी के कानपुर से है। यहां के महाराजपुर इलाके के एक गांव में चार साल की मासूम से कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। और इस घिनौनी करतूत के आरोपी हैं 6 से 12 साल के चार बच्चे। 

ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी... 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 10 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !
       यकीनन, यह पढ़कर कई सवाल आपके जेहन में कौंध रहे होंगे। आप हैरान होंगे कि इतनी कम उम्र के बच्चे ऐसा कैसे कर सकते हैं। पर ये हुआ है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो गई है। घटना 30 जून की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने 2 जुलाई को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया।   

Read More  :   शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने सगी मां को दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी... पढ़िए क्या है पूरा मामला 
जानिए, क्या है पूरा मामला..?  महाराजपुर थाना प्रभारी राकेश मौर्य के मुताबिक घटना शनिवार 30 जून की है। बच्ची शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसे बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले जाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। इधर, बच्ची जब घर के आसपास कहीं दिखाई नहीं दी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच एक खाली पड़े प्लॉट में बच्ची बेहोश हालत में पड़ी मिली। बाद में ​होश में आने पर बच्ची ने पिता से पूरी आपबाती बताई। 
यह भी पढ़िए :  पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

        पुलिस ने चारों आपोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाल न्यायालय में पेश किया। इसके बाद इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आरोपियों ने बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपों को कबूल भी कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि इन बच्चों ने मोबाइल या कहीं पर पोर्न क्लिप्स देखी होगी। जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: