न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई। आरोपी जिला आबकारी अधिकारी का नाम यदुनंदन राठौड़ है।

 25 हजार की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया जिला आबकारी अधिकारी... शराब दुकान मालिक की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
       जानकारी के मुताबिक दानीटोला में संचालित शराब दुकान के जमीन मालिक से आबकारी अधिकारी हर महीने किराया राशि के एवज में घूस की मांग कर रहा था। पीड़ित तुलसीराम सोनकर ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। उसने एसीबी को बताया कि उक्त अफसर शराब दुकान के लिए तय की गई 60-60 हजार रुपए किराए की रकम से 25 हजार रुपए हर महीने कमीशन मांग रहा था।

Read More :  घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज...किसानों से पैसा, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई

      सोमवार को तुलसीराम जिला आबकारी अधिकारी यदूनंदन राठौड़ को रिश्वत की रकम देने के लिए दफ्तर पहुंचा। उस वक्त कलेक्टोरेट में जनदर्शन चल रहा था। इसके बावजूद आबकारी अधिकारी जनदर्शन कार्यक्रम छोड़ रिश्वत लेने के लिए अपने दफ्तर पहुंचा। यहां जैसे ही यदुनंदन राठौड़ ने 25 हजार रूपए बतौर रिश्वत तुलसीराम से लिए, एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: