न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को बीजापुर जिले से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खबर है कि इनमें से एक भैरमगढ़ ब्लाक के तालनार पंचायत का पूर्व सरपंच भी है, जिस पर नक्सल समर्थक होने का आरोप लगा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
Read More : भाजपा समर्थकों पर टूटा नक्सली कहर : गांव में घुसकर कई लोगों से की मारपीट, चुनाव में समर्थन नहीं देने का दिया अल्टीमेटम
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए जनप्रतिनिधि व अन्य संदिग्धों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि बीजापुर जिले के फुलगुट्टा से इनको हिरासत में लिया गया है। पूर्व सरपंच पर एक नक्सली कमांडर को तेलंगाना ले जाकर इलाज कराने का आरोप है।
खबर यह भी है कि पुलिस द्वारा जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें एक नक्सली भी है। हालांकि, पुलिस इस मामले का अभी खुलासा नहीं कर रही है। एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल के मुताबिक पुलिस कुछ लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है। इस मसले पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
Read More : दंतेवाड़ा नपा उपाध्यक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज
loading...

Post A Comment: