न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। हत्या के बाद तीन दिनों तक महिला की लाश घर में ही पड़ी रही और पति शव के पास सोता रहा। सोमवार को तेज दुर्गंध के चलते आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया तो मामले का खुलासा हुआ। 

पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

Read More :  घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज...किसानों से पैसा, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई

       घटना जिला मुख्यालय कोरिया से लगे चरचा थाना इलाके की है। यहां एक मकान में महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के मालिक एसईसीएल कर्मचारी अजीत कुजूर को बुलाकर घर का ताला खुलवाया। घर के भीतर पलंग के नीचे उसकी पत्नी की डेड बॉडी पड़ी थी। पूछताछ में अजीत ने कबूल किया है कि चरित्र शंका के चलते उसने पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी।

Read More :  25 हजार की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया जिला आबकारी अधिकारी... शराब दुकान मालिक की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई 

     फोरेंसिक टीम के मुताबिक महिला की डेड बॉडी करीब 3 दिन पुरानी लग रही है। आरोपी पति पिछले तीन दिनों से पलंग पर सो रहा था जबकि उसके नीचे पत्नी की डेड बॉडी पड़ी थी। शव के पास एक रस्सी भी मिली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शंका थी कि उसकी पत्नी का चक्कर किसी से चल रहा है। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। रात में पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: