बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां माओवादियों ने रविवार की शाम जगदलपुर से बासागुड़ा जा रही तोमर ट्रेवल्स की बस को तिम्मापुर के पास आग के हवाले कर दिया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। हादसे में सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक बस शाम करीब चार बजे यहां से रवाना हुई थी। इसे ड्राइवर असलम खान चला रहे थे। इसी बीच बासागुड़ा से दो किमी पहले माओवादियों ने बस को रोक लिया और यात्रियों को बस से उतारकर इसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद माओवादी जंगल में भाग गए।
Read More : बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
Read More : बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
loading...


Post A Comment: