बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सर्चिंग पर निकले थे। 

ब्रेकिंग : नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से कोबरा के 2 जवान घायल... सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

      जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर कोबरा 204 के जवान रवाना हुए थे। इसी बीच तर्रेम रोड़ पर जंगल में दो जवान स्पाइक होल की जद में आ गए। इस हादसे में एसआई एसआर मिश्रा और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद जख्मी हुए हैं। दोनों के पैर में चोट आई है। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

     घटना के बाद सुरक्षा बल के जवान कैम्प वापस लौट गए हैं और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बस्तर के बीहड़ों में अनगिनत जग​हों पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बारूदी सुरंगों के साथ ही स्पाइक होल का जाल बिछा रखा है। इसकी चपेट में आकर कई जवानों के अलावा ग्रामीण भी हताहत हो चुके हैं। 


Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें



loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: